Skip to main content

महेश्वर में मैहर बैंड की शानदार प्रस्तुति:11 कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों से पवित्र नदी महोत्सव का किया समापन

महेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय पवित्र नदी महोत्सव का समापन शनिवार को मैहर बैंड और वायलिन वादन की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। डॉ. अशोक बाड़ोलिया और उनके साथी कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैहर बैंड की ऐतिहासिक परंपरा 1918 में शुरू हुई, जब प्रसिद्ध संगीतज्ञ उस्ताद अलाउद्दीन खां ने मैहर रियासत के राजा बृजनाथ सिंह जूदेव की प्रेरणा से मैहर वाद्य वृंद की स्थापना की। इस वाद्य वृंद की विशेषता है कि इसमें शामिल दुर्लभ वाद्य यंत्र 'नलतरंग', जो बंदूक की नलियों से बनाया गया विश्व का एकमात्र शास्त्रीय वाद्य यंत्र है। कार्यक्रम में सितार, इसराज, सरोद, वायलिन, चेलो, सितार बैंजो, नलतरंग, हारमोनियम और तबला जैसे विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया। डॉ. बाड़ोलिया, जो इस कला की दूसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने राग सिंदूरा जिला काफी से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने निमाड़ी धुन और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी, जिसका समापन बागेश्वरी कन्हन का नहान से हुआ। कलाकारों का सम्मान हुआ कार्यक्रम के आयोजक देवी श्री अहिल्याबाई होलकर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजी राव होलकर और अहिल्या कोर्ट महेश्वर के डायरेक्टर युवराज यशवंत राव होलकर ने सभी कलाकारों का अंग वस्त्र और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दूसरे भाग में प्रसिद्ध वायलिन वादिका अनुप्रिया देवताले ने वायलिन वादन किया। जिसमें उनके द्वारा क्लासिकल हिंदुस्तानी शास्त्रीय पर वायलिन वादन किया, जो उन्होंने उस्ताद अमजद अली खान सरोद वादक और पंडित रामनारायण जी से सीखा था। वह बचपन से ही इस विधा से जुड़ी हुई है, उनके साथी कलाकारों में तबले पर पंडित गंधार राजहंस, तानपूरे पर शुभम तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने भीम पलासी आलाप बजाया। उन्होंने अपना खुद का कंपोज किया हुआ प्रायोगिक संगीत की भी प्रस्तुति दी। अनुप्रिया ने करीब 40 देश में अपनी प्रस्तुति दी है। पाकिस्तान में सबसे प्रसिद्ध उस्ताद सलामत अली खान और नजाकत अली खान अवॉर्ड जो अब तक किसी हिंदुस्तानी को नहीं मिला है, उनको इस खिताब से नवाजा गया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/maheshwar/news/amazing-performance-of-maihar-band-in-maheshwar-134438907.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...