कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उमरिया में स्वागत:जीतू पटवारी बोले- जनहित के लिए आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों कार्यकर्ता
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का गुरुवार को उमरिया जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। शहडोल से दमोह की यात्रा के दौरान पटवारी ने कई स्थानों पर रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। पटवारी पिछले दो दिनों से मंडला और शहडोल संभाग के दौरे पर थे। वे 11 फरवरी को भोपाल से मंडला पहुंचे और वहां से शहपुरा, डिंडौरी होते हुए अमरकंटक गए। अमरकंटक में रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा और शहडोल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ग्राम घुनघुटी में कार्यकर्ताओं से मिले पटवारी उमरिया जिले की सीमा पर ग्राम घुनघुटी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय के खलेसर नाका पर त्रिभुवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में तथा ग्राम भरौला में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक नारायण सिंह पट्टा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह सहित संभाग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पटवारी ने कार्यकर्ताओं को अपनी व्यस्तता की जानकारी देते हुए जल्द ही उमरिया आकर मुलाकात का आश्वासन दिया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/umaria/news/congress-state-president-welcomed-in-umaria-134468910.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/umaria/news/congress-state-president-welcomed-in-umaria-134468910.html
Comments
Post a Comment