Skip to main content

बिल्डर का वॉटसएप मैसेज पुलिस को मिला:लिखा-खुद को जिंदा रखने बहुत कोशिश की पर धमकाने वालों की पीड़ा असहनीय हो रही

ग्वालियर में दो दिन पहले बिल्डर के खुदकुशी कांड में अब उसके वॉटसएप पर पुलिस को सुसाइड नोट के तौर पर कुछ मैसेज मिले हैं। इन मैसेज में उसने अपना दर्द लिखा है। मैसेज में बिल्डर लिखता है कि "खुद ाके जिंदा रखने की बहुत कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ लोग मुझे और मेरे बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। अब यह धमकाने की पीड़ा असहनीय हो रही है।' यह मैसेज बिल्डर ने किसी गुरु को किए हैं जिनका नाम नहीं लिखा है। अब पुलिस के पास यह मैसेज पहुंचे हैं और इन मैसेज में कई लोगों के नामों का खुलासा है। यह सभी लोग मोटे ब्याज पर पैसा देने का काम करते हैं। पुलिस अब इन लोगों को बारी-बारी से बुलाकर पूछताछ कर रही है। यहां बता दें कि मंगलवार को जनकगंज थानाक्षेत्र के हनुमान चौराहा शिंदे अपार्टमेंट के फ्लैट-301 निवासी 50 वर्षीय बिल्डर सोहेल शिंदे ने सुसाइड किया था। मामले में परिजन ने आशंका जताई थी कि सोहेल ने यह कदम कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया है। मामले में पुलिस को अब उसके लेपटॉप व मोबाइल से कई ऐसे मैसेज मिले हैं जो परिजन की आशंका की पुष्टि करते हैं। सुसाइड नोट के रूप में पुलिस को उसके वॉटसएप अकाउंट से एक मैसेज मिला है। जो कि मृतक ने आत्महत्या करने से अपने अपने किसी खास को भेजा था। मैसेज में मृतक ने मोहम्मद अमीन, राजेश जैन, क्वीन छाबरा सहित राहुल खंडूजा के नामों का खुलासा है। जिन पर आरोप है कि इनके द्वारा उसे व उसके परिवार को जान से मारने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। यह लिखा है मैसेज में जिससे दर्द पता चलता है बिल्डर सोहेल शिंदे ने अपने मैसेज जो किसी गुरू को लिखा है कि उसमें दर्द बंया किया है कि खुद को जिंदा रखने की बहुत कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मोहम्मद अमीन, राजेश जैन, क्वीन छाबरा आदि का बढ़ता दबाव मुझ बढ़ता जा रहा है। यह सब असहनीय हो गया है। राहुल भैया भी बेचैन हो रहे हैं और उनका तनाव भी मुझ पर बहुत दबाव डाल रहा है कोई काम नहीं हो रहा। मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं नानी और नीतू से प्यार करता हूं और मुझे आपको इस तरह बीच में छोड़ने का अफसोस है। कृपया पूरन कुशवाह से कहो और वह भुगतान ले लो। मैं आपके लिए इतना ही कर सकता था, माफ कीजिए लेकिन मैं आप दोनों से प्यार करता हूं और नहीं चाहता कि यह सब आपके पास अाएं। मुझे विश्वास है कि यह मेरे साथ ही खत्म हो जाएगा। इस जिल्लत भरी जिन्दगी को अलविदा। इनका कहना इस मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि हाल ही में मृतका का मौत से पहले का एक वॉटसएप मैसेज हाथ आया है, जिसमें वह कई लोगों पर दबाव डालने की बात कह रहा है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/police-received-the-builders-whatsapp-message-134432839.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...