गजानन महाराज प्रकटोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब:पालकी यात्रा और भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए
धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में गुरुवार को विवेकानंद कॉलोनी में संत श्री गजानन महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संत श्री गजानन गुणगान मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। प्रकटोत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं के अभिषेक से हुई। इसके बाद विवेकानंद महिला मंडल ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजन-कीर्तन के बीच निकाली गई पालकी यात्रा का भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से स्वागत किया। यह यात्रा विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री शिर्डी साईं मंदिर तक पहुंची, जहां आरती और भजन का आयोजन हुआ। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इसमें संत गजानन महाराज का प्रिय भोजन बेसन भाकर भी परोसा गया। महाप्रसाद वितरण में श्री रेणुका महिला मंडल और संचार कॉलोनी महिला मंडल ने विशेष सहयोग दिया। इस भव्य आयोजन में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में संत गजानन गुणगान मंडल के सदस्यों ने सभी सहयोगियों और भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/a-huge-crowd-of-devotees-gathered-on-the-occasion-of-gajanan-maharajs-birth-anniversary-134509320.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/a-huge-crowd-of-devotees-gathered-on-the-occasion-of-gajanan-maharajs-birth-anniversary-134509320.html
Comments
Post a Comment