इंदौर में बीना विधायक निर्मला सप्रे की पुलिस से शिकायत:युवक बोला- फोन पर कहा जूते मारूंगी; मुझे धमकाया, गालियां दी
सागर जिले के बीना से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ एक युवक ने धमकाने और अपशब्द कहने की शिकायत की है। बीना के खिमलासा गांव के रहने वाले हरकिशन सेन नाम के शख्स ने शनिवार को इंदौर के परदेशीपुरा थाने में लिखित शिकायत दी है। हरकिशन ने शिकायती आवेदन में निर्मला सप्रे को विधायक नहीं लिखा है। पुलिस ने उसका आवेदन लेकर पावती दी है। हरकिशन सेन गौ सेवक का काम करते हैं। वे बजरंग दल में संयोजक रह चुके हैं। पिछले करीब 7-8 साल से वे इंदौर में अपने जीजा के मेंस पार्लर पर काम करते हैं। गोचर की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी हरकिशन का कहना है कि मैं अपने गांव खिमलासा और आसपास के गांवों में गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लगातार ज्ञापन देता रहता हूं। मैंने 111 बार ज्ञापन दिए लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। बीना विधानसभा क्षेत्र के मगरधा गांव में गोचर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग हाल ही में मैंने की थी। हरकिशन ने कहा- मैंने फेसबुक पर पोस्ट किया था। उस पोस्ट के बाद मेरे मोबाइल पर शुक्रवार 4 जुलाई को दोपहर 1:20 बजे विधायक निर्मला सप्रे का कॉल आया। जिसमें उन्होंने धमकाते हुए अपशब्द कहे। पढ़िए... दोनों में क्या हुई बातचीत हरकिशन सेन ने यह पोस्ट शेयर की थी मंगलवार को बीना में चक्काजाम करेंगे गौसेवक शिकायत करने वाले हरकिशन सेन ने कहा है कि हम धमकी से डरने वाले नहीं हैं। मंगलवार को गौसेवकों के साथ बीना में अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम करेंगे। हम गोचर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर रहेंगे। भाजपा की सदस्यता ले चुकीं है निर्मला सप्रे
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bina-mla-abused-the-cow-protectors-mother-135380383.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bina-mla-abused-the-cow-protectors-mother-135380383.html
Comments
Post a Comment