बैतूल| जिला चिकिल्सालय के डीईआईसी केंद्र परिसर में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े ने कहा वास्तव में पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा आवश्यक पौधरोपण है, यदि प्रत्येक कर्मचारी पौधारोपण का संकल्प ले तो यह कदम प्राकृतिक संतुलन के लिए बहुत प्रभावी होगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश कुमार पदमाकर, डॉ. नीतेश चौकीकर एवं डीईआईसी मैनेजर योगेन्द्र दंवडे सहित अन्य मौजूद रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/plant-trees-in-the-campaign-one-tree-in-the-name-of-mother-135412701.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/plant-trees-in-the-campaign-one-tree-in-the-name-of-mother-135412701.html
Comments
Post a Comment