नशीला सिरप कोरेक्स झाड़ियों के पीछे छिपाकर बेंच रहा:युवक का वीडियो सामने आया; डिप्टी सीएम, सांसद के कहने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
रीवा जिले में लगातार हो रही कोरेक्स की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। खुलेआम नशीली सिरप कोरेक्स बेची जा रही है। समय-समय पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। जिससे रीवा में लगातार बढ़ रहा नशे का प्रचलन उजागर हो जाता है। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़िया में पुलिस प्रशासन कि नाक के नीचे धड़ल्ले से कोरेक्स बेचता हुआ एक युवक कैमरे में कैद हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। युवक का नाम अमन तिवारी बताया जा रहा है। एक और वीडियो में युवक झाड़ियों के अंदर से कोरेक्स की बॉटल निकालता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो 2 दिन पुराना बताया गया है, जो रविवार को सामने आया। वहीं वीडियो सामने आने के बाद एसपी विवेक सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जहां पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक रीवा में कोरेक्स की बिक्री एक बड़ी चुनौती है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा तक भरे मंच से इस विषय को लेकर चिंता जता चुके हैं। रीवा आईजी गौरव राजपूत सभी थानों को मेडिकल नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त हिदायत दे चुके हैं लेकिन शहरी और ग्रामीण थानों में लगातार कोरेक्स की बिक्री के आए दिन मामले सामने आते हैं।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/sale-of-intoxicating-syrup-corex-openly-in-rewa-video-135386839.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/sale-of-intoxicating-syrup-corex-openly-in-rewa-video-135386839.html
Comments
Post a Comment