इंदौर में मोहर्रम पर्व पर शनिवार रात को सरकारी ताजिया निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। देर रात को सरकारी ताजिया वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। रविवार दोपहर को सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से कर्बला मैदान तक जाएगा, जहां तीन दिन मेले की शुरुआत होगी। शनिवार रात करीब 10 बजे इमामबाड़ा से इसकी शुरुआत हुई। इस दौरान शहरकाजी डॉ. इशरत अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। राजबाड़ा का एक चक्कर लगाने के बाद सरकारी ताजिया अपने तय मार्ग पर आगे बड़ा। शहर के अन्य ताजिए और अखाड़े भी इसमें शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन रात में बड़ी संख्या में समाजजन दूर-दूर से यहां पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए। परिवार के लोग यहां बच्चों को भी लेकर शामिल हुए। सरकारी ताजिए के आगे एक बैंड भी चल रहा था, जो अलग-अलग धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देते हुए चल रहा था। उसके पीछे शहरकाजी डॉ. इशरत अली बग्घी में सवार होकर आगे बढ़ रहे थे। उनके पीछे सरकारी ताजिए व अन्य ताजिए और अखाड़े हैं। देर रात तक चलेगा सिलसिला समाजजनों ने बताया कि सरकारी ताजिए इमामबाड़ा से निकलकर राजबाड़ा के एक चक्कर लगाने के बाद खजूरी बाजार, गौराकुंड, कपड़ा मार्केट, नृसिंह बाजार चौराहा से जवाहर मार्ग, बंबई बाजार, प्रिंस यशवंत रोड चौराहा वहां से राजबाड़ा होते हुए वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। रात 1 बजे सरकारी ताजिए को वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। इसके बाद भी करीब दो घंटे तक बाकी ताजिए और अखाड़े निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को कर्बला जाएगा सरकारी ताजिए रविवार दोपहर को सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से निकलकर कर्बला जाएगा। इस दौरान भी शहर के अन्य ताजिए और अखाड़े इस जुलूस में शामिल होंगे। सरकारी ताजिए इमामबाड़ा से उठकर सुभाष चौक, राजबाड़ा, यशवंत रोड़, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोती तबेला, कलेक्ट्रेट चौराहा होता हुआ कर्बला मैदान पर पहुंचेगा। जिसके बाद यहां पर तीन दिनी मेला शुरू होगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/government-tazia-went-on-a-city-tour-a-large-number-of-people-participated-135380390.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/government-tazia-went-on-a-city-tour-a-large-number-of-people-participated-135380390.html
Comments
Post a Comment