नीमच जिले की मनासा तहसील में कंजार्डा पठार स्थित धाप्पड़ा गांव में सांप डसने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। घटना बीते शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। परिजनों ने गर्भवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। 3 दिन बाद सोमवार को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय संगीता भील आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार देर रात वह सो रही थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अचानक वह चिल्लाने लगी। इसके बाद अपने पति देवीलाल भील को जगाया। देवीलाल ने सांप को देखकर जान से मार दिया। परिजन तुरंत संगीता को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर संगीता का तीन दिन तक इलाज चला। इस दौरान उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। रविवार की आधी रात के बाद संगीता और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। सोमवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/a-pregnant-woman-was-bitten-by-a-snake-in-manasa-135394223.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/a-pregnant-woman-was-bitten-by-a-snake-in-manasa-135394223.html
Comments
Post a Comment