Skip to main content

CBI ने नारकोटिक्स अधिकारी और दलाल को गिरफ्तार किया:किसान से 1 करोड़ मांगे थे, डोडा चूरा के केस में फंसाने की धमकी दी थी

सीबीआई ने दलाल जगदीश मेनारिया को गुरुवार रात 9 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ में इसने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी महेन्द्र सिंह का नाम लिया। दोनों ने अफीम किसान मांगीलाल गुर्जर से एक करोड़ रुपए की मांग की थी। चित्तौड़गढ़ के आलाखेड़ी गांव के किसान मांगीलाल ने 15 जुलाई को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। दलाल जगदीश मेनारिया ने उसे नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्र सिंह से मिलवाया। अधिकारी ने किसान को केस में फंसाने की धमकी दी थी अधिकारी ने किसान को धमकी दी कि उसकी जमीन से 400 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है। एक करोड़ रुपए न देने पर उसे और परिवार को मादक पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी दी। किसान ने तीन किश्तों में 44 लाख दिए किसान ने डर से पिछले 2-3 महीने में तीन किश्तों में 44 लाख रुपए दे दिए। फिर भी 13 जुलाई को दलाल ने 9 लाख रुपए और मांगे। परेशान किसान ने सीबीआई को पत्र लिखा। सीबीआई ने जाल बिछाकर गुरुवार रात दलाल को गिरफ्तार किया। बाद में नारकोटिक्स अधिकारी को भी मंडफिया से पकड़ा। सीबीआई ने शुक्रवार शाम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच जयपुर सीबीआई के डीएसपी कमलेश चन्द्र तिवारी को सौंपी गई है। टीम ने दोनों आरोपियों को इस तरह पकड़ा जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने गुरुवार शाम 5 बजे दलाल जगदीश मेनारिया 9 लाख रुपए के साथ पकड़ा। पूछताछ में दलाल ने नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्र सिंह का नाम बताया। टीम शाम 7 बजे नीमच पहुंची। यहां 11 बजे तक सीबीआई की ने अधिकारी से पूछताछ की। फिर रात में अधिकारी को उज्जैन ले जाया गया। शुक्रवार सुबह सीबीआई टीम चितौडग़ढ़ दोनों को ले गए। दोपहर तीन बजे दोनों का मेडिकल कराया गया। इसके बाद शुक्रवार शाम को मामले में चितौडग़ढ़ में एफआईआर दर्ज की गई। बताया गया कि आरोपी अधिकारी का परिवार नीमच के सरकारी आवास में रहता है। इसलिए वह उज्जैन से अक्सर यहां आया करता था। दो साल पहले ही अधिकारी का ट्रांसफर उज्जैन हुआ था। किसान बोला- अफसर के कई एजेंट रिश्वत वसूली करते किसान के अनुसार, महेन्द्र सिंह ने जयपुर, सीकर और नीमच में अवैध संपत्तियां बनाई हैं। उसके कई एजेंट रिश्वत वसूली करते हैं। चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी, भदेसर और डूंगला क्षेत्र में भी उसके दलाल सक्रिय हैं, जो लोगों से करोड़ों की वसूली कर चुके हैं। सीबीआई अब इन सभी संपत्तियों की जांच करेगी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/cbi-arrests-narcotics-officer-and-broker-135477027.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...