सांचेत | सागर-भोपाल रोड पर स्थित नकतरा गांव में हर मंगलवार हाट बाजार लगता है। यह बाजार जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। यहां आसपास के 15 से 20 गांवों के लोग जरूरत का सामान खरीदने आते हैं। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत ने हाट बाजार के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। बाजार स्थल पर कीचड़ फैला है। व्यापारी कीचड़ में दुकान लगाने को मजबूर हैं। लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि सरकार चुनाव के समय बड़े वादे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत नकतरा के हाट बाजार में साफ नजर आ रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/shops-are-looking-like-mud-and-buyers-are-getting-upset-135420141.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/shops-are-looking-like-mud-and-buyers-are-getting-upset-135420141.html
Comments
Post a Comment