रतलाम में एक होमगार्ड सैनिक को अज्ञात कारणों के चलते तीन बदमाशों ने चाकू मार दिया। चाकू के वार से बचने के लिए सैनिक ने एक घर में दौड़ लगाई। लेकिन घर वालों ने उन्हें बाहर कर दिया। फिर खुद अपनी जान बचाने को लेकर एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग गए। इस दौरान सैनिक के बाएं पैर व हाथ पर चाकू से हमला किया। घटना गुरुवार शाम की वेदव्यास कॉलोनी की है। सुभाष नगर निवासी अनवर अली (49) पिता मुबारिक अली अपने दोस्त जीतू के साथ ऑटो लेकर वेदव्यास कॉलोनी में किसी के घर फ्रिज लेने गया था। उसी दौरान वहां रोड पर तीन बदमाश में से दो के हाथ में चाकू थे। जो कि हवा में लहरा रहे थे। सैनिक अनवर ने उन्हें देखा तो बदमाश पास में आए और कहने लगे क्या देख रहा है। इसी दौरान उस पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल सैनिक ने अपने परिजनों को खबर की। तब उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। खुद ऑटो चलाकर गया था सैनिक अनवर के अनुसार वह पुलिस डीआरपी लाइन में वायरलेस ऑफिस में तैनात है। उसके पास एक ऑटो है। ड्रायवर के नहीं होने के कारण दोस्त को लेकर वह खुद ऑटो चलाकर लेकर गया था। अनवर ने बताया कि जिन्होंने चाकू मार उन्हें वह नहीं जानता। एक बदमाश को पकड़ भी लिया था। वह नीचे गिर गया। लेकिन दूसरे ने फिर चाकू से वार करने की कोशिश की, हाथ में चाकू लगा तो वह भाग खड़े हुए। काटजू नगर की तरफ भागे तो उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गए। सैनिक के अनुसार वह उन्हें नहीं जानता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/home-guard-soldier-stabbed-in-the-hand-and-leg-132758277.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/home-guard-soldier-stabbed-in-the-hand-and-leg-132758277.html
Comments
Post a Comment