डॉक्टर ने व्यक्ति के कटे पर को जोड़ा:ट्रक के चढ़ने के कारण युवक के दोनों पर हो गए थे जख्मी, ढाई घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
मुरैना के जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मानवता की मिसाल पेश की है। डॉक्टरों की टीम ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन करके एक युवक के कटे पैर को जोड़ दिया और उसकी जान बचा ली है। हालांकि बाद में उसको ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। एक ट्रक दुर्घटना में युवक की दोनों टांगे बेकार हो गई थी। घटना शनिवार देर शाम की है। बता दे कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर सेंट मैरी स्कूल के सामने ट्रक से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से युवक को 108 एंबुलेंस से मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। गरीब मजदूर है युवक युवक सुनील पुत्र मायाराम सखवार निवासी विचोला गांव सेंट मैरी स्कूल में अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के बाद सड़क पार कर रहा था। खुशी दौरान सड़क पर ट्रक से टकराकर वह घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी गयी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉक्टर गजेंद्र सिंह तोमर ने घायल व्यक्ति सुनील को ऑपरेशन थिएटर में भेजा और सर्जन टीम को बुलाकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया । यह डॉक्टर रहे टीम में मौजूद घायल व्यक्ति का उपचार करने वाली टीम में डॉक्टर गजेंद्र सिंह तोमर, डॉक्टर दीपक चंदेल, डॉक्टर सूर्यकांत शर्मा और डॉक्टर धीरेंद्र दंडोतिया शामिल रहे। डॉक्टरों के द्वारा बताया गया की घायल व्यक्ति का एक पर पूरी तरह से कट गया था और दूसरा पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में उपचार करने के बाद ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/the-doctor-mended-the-mans-cut-132767629.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/the-doctor-mended-the-mans-cut-132767629.html
Comments
Post a Comment