Skip to main content

नाक और दिमाग के बीच में बना ट्यूमर:जिससे चली गई आंख की रोशनी, हमीदिया में ऑपरेशन कर लौटी रोशनी

'म्यूकोसील' एक प्रकार की सिस्ट होती है, जिससे पीड़ित एक महिला हमीदिया अस्पताल में रेफर होकर आई। जो बीस दिन से उल्टी सिर दर्द घबराहट की समस्या थी उनकी नजर कमजोर हो गई थी वह एक आंख से कुछ नहीं देख पा रहीं थी इस गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर वापस महिला की आंख की रोशनी वापस आ सकी है, यह ऑपरेशन हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया गया। बता दें कि म्यूकोसील सिस्ट जैसा होता है, जिसमें मवाद जैसा भर जाता है, जो आसपास की साइनस की वॉल को खराब करता है। कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी महिला दमोह की रहने वाली 32 साल की आरती कई दिनों से उल्टी दर्द और घबराहट से परेशान थीं। इसके चलते करीब दस दिन पहले उन्हें आंख से दिखना भी बंद हो गया। तमाम अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी आरती को आराम नहीं मिला तो वह हमीदिया अस्पताल पहुंची। यहां जांचों में पता चला कि आरती के नाक और दिमाग के बीच में म्यूकोसील (मांस का टुकड़ा) बन गया है। इस मांस के टुकड़े का प्रेशर आंख के विजन वाली नस पर पड़ रहा था, जिससे उसका विजन पूरी तरह चला गया था। ऐसे में चिकित्सकों ने तत्काल दूरबीन पद्धति से इस म्यूकोसील को बाहर निकालने का फैसला किया। मरीज के परिजनों के अनुसार जब आरती को दिक्कत हुई तो वे उसे दमोह के एक निजी हॉस्पिटल ले गए। यहां सीटी स्कैन कराने के बाद बड़े अस्पताल जाने को कह दिया। मरीज को नागपुर ले गए, यहां भी एमआरआई और सर्जरी के लिए बोला गया। अंत में मरीज को हमीदिया अस्पताल लाया गया। अब महिला की आंखों की रोशनी आई वापस हमीदिया के ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ यशवीर जेके, न्यूसर्जर डॉ रजनीश गौर व एनेस्थिसियों के विकास गुप्ता व रेसीडेंट्स डॉ दिक्षा, बरखा और नीलम ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉक्टर यशवीर ने बताया कि दूरबीन की मदद से नाक से इस म्यूकोसील को निकाला गया। डॉ. यशवीर के मुताबिक अमूमन आंख की रोशरी अस्थाई रूप से 72 घंटे तक बंद रहे तो विजन हमेशा के लिए चला जाता है। लेकिन इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि दो दिन के बाद ही मरीज की आंखों की रोशनी लौट आई। उन्होंने बताया कि म्यूकोसील आसपास की साइनस की वॉल को खराब करता है, हमीदिया अस्पताल में दमोह की रहने वाली लेडी रेफर होकर आई थी बीस दिन से उल्टी सिर दर्द घबराहट की समस्या थी उनकी नजर कमजोर हो गई थी वह एक आंख से कुछ नहीं देख पा रहीं थी। एमआरआई करवाई तो हमें पाया कि स्पेनॉइट साइनस था, साथ ही यह मस्तिष्क के कुछ हिस्सों को इवॉल्व कर रहा था, इसकी वजह से एक तरफ की आंख की रोशनी चली गई थी आम तौर पर इतने दिन बाद ऑपरेशन करने के बाद भी रोशनी नहीं आती है ऑपरेशन किया था तो करीब सात दिन बीत गए हैं, इसलिए अब विजन में इंप्रूवमेंट देखने में आया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mucocele-formed-between-the-nose-and-brain-132794614.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...