भिंड जिले के भारौली थाना क्षेत्र में एक और नयागांव थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगह सुसाइड के केस सामने आए है। तीनों मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए बॉडी परिवार को सौंपी। पुलिस ने तीनों मामले में विवेचना शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक नयागांव क्षेत्र के कोट में रहने वाली जोया पुत्री इंद्रेश राजावत ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिवार वालों ने जोया को फंदे पर झूलता देखा तो तत्काल नीचे उतारा। इस मामले की पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक पड़ताल में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतिका लंबे समय से बीमारी से ग्रस्ति थी। इसी के चलते फंदे पर झूली। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इधर, नयागांव में रहने वाला सोनू पुत्र रामदास जाटव ने किसी बात पर परिवार के सदस्यों से लड़ाई-झगड़ा करके एक युवक ने शराब पी और घर के कमरे में बंद हो गया। जब काफी देर तक कमरा का गेट नहीं खुला इसके बाद कमरे की कुंदी तोड़ी गई। पुलिस का कहना सोनू फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद शव को उतारा गया। पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इधर भारौली थाना क्षेत्र में एक 30 साल के राेहित भदौरिया ने घर के अंदर फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपते हुए विवेचना शुरू कर दी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/three-youth-committed-suicide-in-bhind-132779167.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/three-youth-committed-suicide-in-bhind-132779167.html
Comments
Post a Comment