शहर के रामलीला मैदान स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान की आरती के बाद फूलों की होली खेली गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जमकर एक दूसरे पर फूल बरसाए। इसके बाद होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। यह कार्यक्रम रविवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ था। इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं एक दूसरे ने होली की शुभकामनाएं भी दी। भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी को सबसे पहले उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुलाल लगाया उसके बाद मंदिर परिसर में फूलों और गुलाल की होली की शुरुआत की गई। शहर में लगभग 70 स्थानों पर होलिका दहन किया जा रहा है। होली के दहन से पहले युवा काफी उत्साहित हैं। डीजे पर होली के गीतों पर जमकर नृत्य कर रहे हैं। कहीं-कहीं होली दहन भी शुरू हो गया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/holi-of-flowers-in-raisen-holi-of-flowers-was-played-in-radhakrishna-temple-of-the-city-flowers-and-gulal-were-showered-heavily-on-each-other-132772412.html

Comments
Post a Comment