सागर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को ध्यान रखते हुए शहर को पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसके चलते शहर की डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों से ननि की टीम ने 7 आवारा पशुओं को पकड़ा। जिन्हें वाहन से सीहोरा गौशाला भेजा गया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने डेयरी विस्थापन दल को निर्देश दिए है कि शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा रूप से घूम रहे पशुओं को पकड़कर गौशाला में बंद कराने की कार्रवाई करें। डेयरी विस्थापित होने के बाद दोबारा डेयरी संचालित होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल पशुओं को जब्त करने की कार्रवाई करें। कार्रवाई के दौरान शिवनारायण रैकवार, राजू रैकवार समेत डेयरी विस्थापन दल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/stray-cattle-roaming-in-the-city-caught-132779170.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/stray-cattle-roaming-in-the-city-caught-132779170.html
Comments
Post a Comment