Skip to main content

हिंदू सम्मेलन में 5 हजार लोगों ने समरसता भोज किया:संत बोले- जनजातीय समाज सनातन संस्कृति का रक्षक, फूट डालने वाले होंगे नाकाम

धार जिले के टांडा क्षेत्र के ग्राम बिलदा में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कई दिनों पहले से ही गांवों में वाहन रैलियां निकालकर लोगों को आमंत्रित किया था। मुख्य वक्ता और राष्ट्रसंत गोपालकृष्ण शर्मा (उज्जैन) ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज को लालच देकर कराए जा रहे धर्मांतरण पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सनातन संस्कृति की असली पहचान है और इसे सहेजने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज में फूट डालने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी और समाज एकजुट होकर ऐसी ताकतों का जवाब देगा। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के सेवा कार्यों की भी सराहना की। महिलाओं की भूमिका और समाज सुधार पर जोर महिला वक्ता कविता राठौड़ ने परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि एक संस्कारित परिवार से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने संघ के पांच मुख्य मंत्रों-परिवार में संस्कार (कुटुंब प्रबोधन), पर्यावरण बचाओ, सामाजिक भाईचारा (समरसता), अपनी पहचान का गर्व (स्व का बोध) और अनुशासन को जीवन में उतारने की बात कही। हिंदुत्व से ही विश्व का कल्याण वक्ता गोविंद भयडिया ने कहा कि हिंदुत्व केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शांति ला सकता है, क्योंकि इसमें 'जगत कल्याण' की भावना छिपी है। सम्मेलन के अंत में एक विशाल समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5 हजार लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और भाईचारे का संदेश दिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/dhar/kukshi/news/5000-people-attended-a-harmony-feast-at-the-hindu-conference-136929198.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...