Skip to main content

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को उड़ाया, VIDEO:ग्वालियर में डिवाइडर से टकराया, 8 पसलियां टूटीं; परिजन ने चक्काजाम किया

ग्वालियर व्यापार मेले के गेट पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर से युवक उछलकर करीब 20 मीटर दूर डिवाइडर से टकराता दिख रहा है। हादसे में युवक की 8 पसलियां टूट गईं, सिर में गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। मृतक की पहचान सागरताल रोड स्थित सती विहार कॉलोनी निवासी कोचिंग संचालक मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मुकेश व्यापार मेले में नौकरी के इंटरव्यू के लिए गए थे। लौटते समय पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे की तस्वीरें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन घटना के करीब 24 घंटे बाद तक आरोपी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को शव को घटनास्थल पर रखकर ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और फुटेज सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े रहे। पत्नी बोली- अस्पताल में पति से मिलने नहीं दिया मृतक की पत्नी नीतू ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति से मिलने तक नहीं दिया गया। वहीं साले मनीष कुशवाहा ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मेले के एक कैमरे में साफ फुटेज होने के बावजूद पुलिस ने उसे साझा नहीं किया। 4 साल की बेटी करती रही इंतजार परिजनों ने बताया कि मुकेश की चार साल की बेटी है, जो देर रात तक पिता के लौटने का इंतजार करती रही। बेटी और मां को अब तक मौत की सूचना नहीं दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा सहित समाजसेवियों की समझाइश के बाद परिजन माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सीएसपी बोले- मामले की जांच कर रहे सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि हादसा गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में हुआ। चक्काजाम को शांत कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें तेज रफ्तार एक्सयूवी खंभे से टकराई, दुकानों में घुसी छिंदवाड़ा के खजरी मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराई। इसके बाद पलटते हुए पास की दो दुकानों में जा घुसी। हादसे में कार चालक वंश राजपूत (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/a-speeding-car-hit-a-young-man-in-gwaliorvideo-136874820.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...