Skip to main content

ग्वालियर में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत:बेहोशी की हालत में परिजन घर ले आए, कपड़े बदलकर सुला दिया; लेन-देन का था विवाद

ग्वालियर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मोबाइल और पैसों के लेनदेन पर तीन बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा था। जब वह बेहोश हो गया तो हमलावर भाग गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उस पर पानी छिड़क कर घर ले गए। घर कपड़े बदलकर सुला दिया। काफी देर तक उसे सोता समझकर किसी ने परेशान नहीं किया, लेकिन शाम को जब उसे जगाना चाहा तो वह नहीं जागा। तत्काल परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर से शाम तक के बीच शिव शक्ति नगर घासमंडी ग्वालियर की है। घटना के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर रही है। तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। बेहोश होने तक पीटते रहे तीनों शहर के उपनगर ग्वालियर के शिव शक्ति नगर निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र पिता मुन्नालाल बाथम के घर के पास ही जगदीश बाथम, बल्लू बाथम व राकेश बाथम रहते हैं। ऐसा पता लगा है कि नरेंद्र के यह लोग दूर के रिश्ते में भाई लगते हैं। इनके बीच एक मोबाइल और पैसों के लेन-देन पर विवाद चल रहा है। नरेंद्र को इन तीनों से पैसे और मोबाइल लेना था। मंगलवार दोपहर नरेंद्र इनके घर पहुंचा और मोबाइल और रुपयों की मांग की, जिस पर यह तीनों आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ा तो तीनों ने नरेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। उसे जमीन पर पटककर पेट, चेहरे पर लात घूसे मारते चले गए। हमलावर जब तक मारते रहे तब तक कि नरेंद्र बेहोश नहीं हो गया। उसके बेहोश होते ही तीनों हमलावर वहां उसे वैसा ही पड़ा छोड़कर भाग गए। परिजन पानी डालकर उसे होश में लाए घटना का पता चलते ही नरेंद्र के परिजन वहां पहुंचे। उसे बेहोश पड़ा देखकर तत्काल उस पर पानी का छिड़काव किया तो उसकी चेतना लौटी। इसके बाद घर ले जाकर उसके कपड़े बदलकर उसे सुला दिया। परिजन ने सोचा कि वह ठीक है, लेकिन शाम को जब परिजन उसे उठाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। परिजन उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए। यहां अस्पताल में डॉक्टर ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने किया हंगामा, पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े अस्पताल में डॉक्टरों ने जैसे ही नरेंद्र को मृत घोषित किया तो परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच डेड हाउस में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीनों हमलावर जगदीश, बल्लू और राकेश को पकड़ लिया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-man-beaten-death-mobile-money-dispute-136999162.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...