Skip to main content

CM बोले- सारे विभाग महत्वपूर्ण लेकिन पुलिस की चुनौतियां अलग:भोपाल में IPS सर्विस मीट; पहले दिन अलग-अलग वेशभूषा दिखे अफसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी में फैले नक्सलवाद की सांप से तुलना की। उन्होंने कहा कि एक कमरे में मखमल के गद्दे पर किसी को सोने के लिए कह दिया जाए और उस कमरे में सांप घूमते रहें तो यह कैसे हो सकता है कि कोई आसानी से सो सके। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि पुलिस ने इस समस्या को समझा और सांप का फन कुचलकर नक्सल मूवमेंट को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में ये बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि परिवार और व्यक्तिगत जिंदगी को छोड़ पुलिस लोगों के लिए काम करती है। हमारे भारत की पुलिस अनुशासन की उत्कृष्ट मिसाल है। सीएम यादव ने कहा कि आजादी के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों ही आजाद हुए, लेकिन पाकिस्तान में कभी भी तख्ता पलट हो जाता है। हमारे यहां आईएएस, आईपीएस अफसरों ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सारे विभाग महत्वपूर्ण हैं लेकिन पुलिस की चुनौतियां अलग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। हमें मध्य प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श प्रदेश बनाए रखने का लक्ष्य लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस को जल्द ही प्रमोशन की स्वीकृति का समाचार मिलेगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग में पर्याप्त भर्तियां की जाएंगी। डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में कई तरह की चुनौतियां होती हैं। इसके बावजूद वे अपनी ड्यूटी में लगे रहते हैं। सभी पुलिसकर्मी अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा है। प्रदेश सरकार और पुलिस नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ रही है। राष्ट्रविरोधी ताकतों को मध्यप्रदेश पुलिस जड़ से खत्म कर रही है। राज्य में संगठित अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए हर कदम पर सरकार के साथ खड़ी दिखाई देती है। नशा विरोधी अभियान में प्रदेश पुलिस निरंतर सराहनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। प्रदेश पुलिस देश के लिए आदर्श उदाहरण नए कानून लागू करने में प्रदेश पुलिस देश के लिए आदर्श उदाहरण है। मध्य प्रदेश में साइबर अपराधों सहित सभी तरह के संगठित गिरोह और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। डॉ. यादव ने प्रदेश की धरती से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और जन सेवा की भावना को और मजबूत करते हुए मध्य प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श प्रदेश बनाए रखना हम सब का लक्ष्य हो। डीजीपी ने किया स्वागत आईपीएस सर्विस मीट में पहुंचे मुख्यमंत्री का पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और भारतीय पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट कर स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। ऑफिसर्स मेस में संस्कृत प्रतियोगिताएं पहले दिन पुलिस ऑफिसर्स मेस में संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसके अंतर्गत वेस्ट जोन (उज्जैन) की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया जिसका नेतृत्व एडीजी उज्जैन उमेश जोगा कर रहे थे उनके साथ समन्वयक आईजी चंद्रशेखर सोलंकी और अनुराग शामिल रहे। वेस्ट जोन टीम उज्जैन को प्रथम पुरस्कार उसकी सांस्कृतिक प्रस्तुति मालवा हेरिटेज और महाकाल स्तुति के लिए प्रदान किया गया। जबकि नॉर्थ जोन की टीम चौथी, मध्य जोन की टीम तीसरे और ईस्ट जोन की टीम दूसरे पायदान पर रही। विजेता टीमों को डीजीपी कैलाश मकवाना और IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पुरस्कृत किया। देखिए, सर्विस मीट की तस्वीरें

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/ips-service-meet-inaugurated-by-cm-mohan-yadav-136959728.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...