Skip to main content

रीवा में दो-दो बड़ी डकैती; अबतक नहीं पकड़ाए आरोपी:घर में घुसकर गन प्वाइंट पर की थी वारदात, साइंटिस्ट दंपती को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक

रीवा जिले में गन पॉइंट पर की गई दो सनसनीखेज डकैती की घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। एक मामला पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साइंटिस्ट के घर हुई बर्बर डकैती का है, तो दूसरा एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को बंधक बनाकर की गई लूट का। दोनों ही मामलों में पीड़ित परिवार आज भी दहशत में है और पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है। केस-1 : साइंटिस्ट दंपती को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक 16-17 जुलाई 2024 की दरमियानी रात रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में पदस्थ साइंटिस्ट चंद्रशेखर पटेल (59) के घर छह बदमाश घुस आए। बदमाशों ने साइंटिस्ट और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल (59) को गन पॉइंट पर लेकर बेरहमी से पीटा और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। पीड़ितों के मुताबिक बदमाश 6 लाख रुपए नकद और जेवर लूटकर फरार हो गए। मारपीट में घायल दंपती को शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में राजकुमारी पटेल ने बताया कि बदमाशों ने उनके हाथ-पैर और मुंह टेप से बांध दिए थे, आंखों पर भी टेप चिपका दिया गया था। अंगुलियों को जूतों से मसल दिया गया, चेहरे और सीने पर जूते मारे गए, गले पर पैर रखा गया और बाल पकड़कर करीब 50 मीटर तक जमीन पर घसीटा गया। पति चंद्रशेखर पटेल के साथ भी जमकर मारपीट की गई। साइंटिस्ट वर्तमान में सतना में पदस्थ हैं और पत्नी के साथ रीवा में रहते हैं। घटना के वक्त घर में सिर्फ एक कुत्ता था, जिसे बदमाशों ने रसोई में बंद कर दिया था। दोनों बेटियां भोपाल में और बेटा बीना में नौकरी करता है। हैरानी की बात यह है कि डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बावजूद इस डकैती कांड का कोई खुलासा नहीं हो सका है। केस-2 : बुजुर्ग को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लाखों की लूट दूसरी घटना 2 अप्रैल 2025 की है। चोरहटा थाना क्षेत्र के गोड़हर मोहल्ले में तीन बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी रमाशंकर सिंह तिवारी के घर डकैती की। बदमाश खुद को उनके बेटे राहुल का दोस्त बताकर घर में दाखिल हुए। बुजुर्ग ने जैसे ही दरवाजा खोला, एक बदमाश ने पिस्तौल तान दी। डकैतों ने रमाशंकर तिवारी को शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान मोबाइल की सिम निकाल दी गई और करीब 20 तोला सोना तथा लगभग 2 लाख रुपए नकद लूट लिए गए। डर के मारे बुजुर्ग को दवा भी दी गई। इस घटना में घर में मौजूद एक नाबालिग बच्चा प्रमुख गवाह बना, लेकिन 6 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार डकैती, सवालों में सुरक्षा व्यवस्था रीवा में गन पॉइंट पर डकैती की इन दो बड़ी घटनाओं का अब तक खुलासा न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे आज भी डर के साए में जी रहे हैं, जबकि बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इन मामलों का जल्द खुलासा न होना आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। उधर पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोई आधिकारिक बयान और सफाई नहीं दी है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/police-failed-in-two-major-robbery-cases-in-rewa-136920398.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...