Skip to main content

ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी:फेसबुक पर महिला से दोस्ती, फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कराए निवेश

ग्वालियर में एक कारोबारी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म GOLD/DGMCOINFX.COM के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराकर 1.41 करोड़ रुपए की ठगी की है। कारोबारी गत्ता फैक्ट्री का संचालक है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक वेबसाइट के माध्यम से कुछ लोगों ने कारोबारी से संपर्क किया। निवेश कराने के बाद शुरुआत में उसे उसके अकाउंट में कुछ मुनाफा दिखाया जाता रहा। लेकिन जब कारोबारी ने राशि निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स चार्जेज के नाम पर और पैसों की मांग की। जब कारोबारी ने यह रकम जमा नहीं की, तो न तो उसकी मूल राशि वापस की गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। करीब पांच महीने तक ठग कारोबारी को अपने जाल में फंसाए रहे। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। शहर के गोला का मंदिर स्थित मुरार इन्क्लेव निवासी 75 साल के दुर्गा प्रसाद पुत्र जयनारायण नागर कारोबारी हैं। उनकी ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री है। 2025 में उनकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करती है और उससे उसे मोटा मुनाफा होता है। उसकी बातों में आकर वह भी ट्रेडिंग के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को कारोबारी को Support@DGMCOINS.VIP नामक ई-मेल के जरिए संपर्क किया गया। संपर्क करने के बाद उनको रुपए इन्वेस्ट करने के लिए मोटा मुनाफा का लालच दिया गया। बताया गया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म GOLD/DGMCOINFX.COM पर जितना ज्यादा पैसा इन्वेस्ट किया जाएगा, फायदा उतना तगड़ा मिलेगा। उनकी सपोर्ट टीम द्वारा कारोबारी से बार-बार संपर्क किया गया। साथ ही विभिन्न मदों में इन्वेस्टमेंट के लिए कहा गया। चार बैंक खातों से ट्रांसफर किए 1.41 करोड़ रुपए करोबारी ने ठगों के झांसे में आकर शहर के प्रमुख बैंकों में स्थित अपने करंट खातों से रुपये ट्रांसफर किए। उसने एक्सिस बैंक सिटी सेंटर शाखा, आईसीआईसीआई बैंक सिटी सेंटर शाखा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सिटी सेंटर शाखा और एचडीएफसी बैंक सिटी सेंटर शाखा से, ठगों के बताए अनुसार कुल 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए निवेश किए। जब दुर्गाशंकर ने अपनी जमा राशि निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने ‘कैपिटल गेन टैक्स’ और अन्य चार्जेज के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। पांच माह तक फंसाए रखा इस प्लेटफॉर्म पर उन्होंने 28 जून से ट्रेडिंग शुरू की, जो 19 नवंबर तक जारी रही। शुरुआत में उन्हें मुनाफा मिला, जिसके बाद वे लगातार पैसे लगाते रहे और दिखाया गया मुनाफा बढ़ता गया। इस दौरान ठग गिरोह लगातार उनसे संपर्क करता रहा और उन्हें मुनाफे की जानकारी देता रहा। रुपए वापस नहीं मिले, बल्कि फंसाते चले गए करीब डेढ़ करोड़ रुपए गंवाने के बाद भी उनके पैसे नहीं निकले और ठग गिरोह उनसे और रुपयों की मांग करते रहे, जिससे उन्हें शंका हुई और उन्होंने ठगों से बातचीत करने का प्रयास किया तो ठगों ने उनसे बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से शिकायत की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया। जिसकी जांच के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरी बातचीत वेबसाइट के जरिए की गई इससे पहले ठग गिरोह फंसाने के लिए लोगों को टेलीग्राम एप, फेसबुक और वाटसएप के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे, लेकिन इस बार ठगों ने फेसबुक, टेलीग्राम और वाटसएप पर बात न करते हुए वेबसाइट पर बातचीत की। बातचीत का तरीका ऐसा लगा कि कारेाबारी भी उनके जाल में फंस गए। तकनीकी आधार पर छानबीन की जा रही साइबर सेल पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब तकनीकी आधार पर छानबीन की जा रही है कि रुपए कहां-कहां और कैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-businessman-141-crore-online-trading-scam-137090569.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...