Skip to main content

वसीयत में घर और बैंक जमा बेटी-दामाद के नाम:डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा-बेटी किसी पर बोझ न बने; घर में मिले थे बेटी दामाद के शव

भोपाल में डॉक्टर की आत्महत्या और उनके आखिरी शब्दों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आए तथ्य बेटी की हत्या के बाद सुसाइड की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच पता लगा है कि डॉक्टर ने अपनी वसीयत में भोपाल का घर और बैंक में जमा रकम बेटी-दामाद के नाम करने का लिखा है। वे लंबे समय से किसी सामाजिक संस्था से जुड़े थे। इस संस्था को 2 लाख रुपए दान करने की बात लिखी है। साथ ही गांव वाली संपत्ति का भी जिक्र किया है। इधर, पुलिस यह सुसाइड नोट की जांच कराएगी। इससे पता सुसाइड नोट में लिखावट हरिकिशन शर्मा की है या नहीं। उनके मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा अब पुलिस को सिर्फ पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं बुजुर्ग हरिकिशन शर्मा ने मौत से पहले चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने हड्डियों की बीमारी, असहनीय दर्द और अन्य बीमारियों का जिक्र किया है। उन्होंने बेटी के फ्यूचर को लेकर चिंतित होने की बात लिखी है। नोट में साफ लिखा कि, मैं स्वाभिमानी व्यक्ति हूं...जिंदगीभर किसी पर बोझ नहीं रहा, न ही आगे रहने चाहता हूं। उम्र के इस पड़ाव पर बेटी को मेंटल डिसऑर्डर की बीमारी से जूझता देख रहा हूं। उसकी केयर करने में सक्षम नहीं हूं। खुद कई बीमारियों से जूझ रहा हूं। चाहता था बेटी शादी कर सैटल हो जाए, लेकिन वह शादी के नाम से ही चिड़चिड़ाने लगती है। आपे से बाहर हो जाती है, मैं कतई नहीं चाहता कि मेरी मौत के बाद बेटी किसी पर भी बोझ रहे। मुझे किसी से कोई शिकवा और शिकायत नहीं है। मैं जो कुछ करने जा रहा हूं, अपनी मर्जी से और पूरे होशोहवास में करने जा रहा हूं। आत्महत्या से पहले बुजुर्ग ने अपने सुसाइड नोट में मुख्य तौर पर इन बातों का जिक्र किया। पुलिस का अनुमान है कि सुसाइड शनिवार-रविवार की रात किया गया। जबकि रविवार की सुबह पुलिस ने बेटी चित्रा शर्मा और उनकी बॉडी को घर से अलग-अलग कमरों से बरामद किया। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया- 82 साल के हरिकिशन शर्मा शक्ति नगर में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। 36 साल की बेटी चित्रा शर्मा उन्हीं के साथ रहती थी। बेटी होम्योपैथिक डॉक्टर है। वह स्वयं भी घर में होम्योपैथिक क्लिनिक का संचालन करते थे। 22 साल पहले भेल से रिटायर्ड हुए थे। मां की मौत के बाद करीब चार साल से चित्रा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि बेटी और पिता ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो पिता का शव रस्सी से बने फंदे पर उनके कमरे में लटका मिला। बेटी का शव बेडरूम में बिस्तर पर था। बेटी के मुंह से झाग निकलता नहीं दिखा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कोई जहरीली टैबलेट देकर मारा गया है। शव को पीएम के बाद दामाद के हवाले किया हमीदिया हॉस्पिटल की मर्चुरी में रविवार की शाम पीएम के बाद बॉडी मृतक हरिकिशन शर्मा के दामाद के सुपुर्द कर दी गई। उनके साथ पड़ोसी भी पीएम हाउस के बाहर मौजूद रहे। हालांकि दामाद ने ससुर और साली की मौत पर किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। घर में होम्योपैथी डिस्पेंसरी चलाते थे बुजुर्ग टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया, हरिकिशन भेल से रिटायर्ड हो चुके थे। वह लोगों का होम्योपैथिक इलाज करते थे। हरिकिशन की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। इसी के बाद से वह भी तनाव में रहते थे। बीमार बेटी की देखरेख भी वही करते थे। घर में ही डिस्पेंसरी चलाते थे। जहां उन्होंने फांसी लगाई, वहां से बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। जिसे वह लोगों को दिया करते थे। एक बेटी की हो चुकी है शादी हरिकिशन की एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनके बेटी-दामाद भोपाल में ही रहते हैं। कभी कभार उन्हें देखने भी आते थे। दामाद ने पुलिस को बताया कि, बेटे और पत्नी की मौत के बाद ससुर अंदर से टूट चुके थे। इसी तनाव में चित्रा मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो चुकी थी। वहीं पुलिस मामले की जांच अन्य एंगल पर भी कर रही है। बेटी को जहर देने के बाद सुसाइड की आशंका एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजालदे ने बताया कि, सुसाइड नोट में पिता ने इस बात का भी जिक्र किया है कि बेटी शादी नहीं कर रही है। बहुत ही ज्यादा चिड़चिड़ी हो चुकी है। मेंटल डिसऑर्डर का शिकार है। मौका मुआयना करने पर जो हालात दिखे, उससे यह प्रतीत होता है कि बेटी को जहरीला पदार्थ देने के बाद पिता ने सुसाइड किया है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट में हो सकेगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/i-never-compromised-on-my-self-respect-throughout-my-life-134573820.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...