किसानों से 7650 रुपए क्विंटल तुअर दाल खरीदेगी सरकार:अविरल निर्मल नर्मदा योजना में खर्च होंगे 124 करोड़; 1290 हेक्टेयर जमीन आपसी सहमति से लेंगे
मोहन यादव सरकार ने तय किया है कि इस साल प्रदेश के किसानों से 7650 रुपए क्विंटल तुअर दाल की खरीदी करेगी। साथ ही इंदौर पीथमपुर के 17 गांवों की जमीन आपसी सहमति के आधार पर खरीदने और आगरा मुंबई मार्ग से कनेक्ट करने के लिए भी कार्रवाई करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। सरकार ने तय किया है कि अविरल निर्मल नर्मदा योजना में सात साल में 124 करोड़ रुपए खर्च कर नर्मदा किनारे दस किमी एरिया में पौधरोपण कराया जाएगा। यह पौधरोपण कैम्पा फंड से कराया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 हजार कैपिटल मद और 7 हजार से अधिक की अनुपूरक बजट की राशि का उपयोग 31 मार्च तक विभाग करेंगे। विभागीय योजनाओं में जो राशि खर्च होना है उसके लिए मंत्री अफसर बैठक कर समीक्षा करेंगे। नए वित्त वर्ष के लिए पेश बजट की चार लाख 21 हजार करोड़ की राशि समुचित उपयोग करने को लेकर भी बैठक में निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान कंट्रोल सेंटर बनेगा झागरिया खुर्द में राजधानी के झागरिया खुर्द में 4.940 हेक्टेयर जमीन पर आयुष्मान भारत योजना की स्थापना के लिए नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग नई दिल्ली को भूमि आवंटन को कैबिनेट मंजूरी दी है। डॉयग्नोस्टिक सुविधाओं से यह लैस रहेगा। आठ राज्यों में यह पहले ही स्थापित हो चुका है। अविरल निर्मल नर्मदा योजना में खर्च होंगे 124 करोड़ मोहन सरकार के बजट में नई योजना अविरल निर्मल नर्मदा को कैबिनेट ने आज मंजूरी दी है। नर्मदा समग्र को लेकर मुख्यमंत्री सदैव संवेदनशील रहे हैं। वन विभाग के माध्यम से कैम्पा फंड की राशि से 2024 -25 से वर्ष 2031-32 तक यह योजना चलेगी। इसमें 124 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वन विभाग नोडल डिपार्टमेंट है। नर्मदा से दस किमी की सीमा में वन भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। निजी भूमि का उपयोग नहीं होगा। 12 वन मंडलों के 95 वनकक्षों में 5600 हेक्टेयर में इस योजना में पौधरोपण किया जाएगा। 1290 हेक्टेयर जमीन आपसी सहमति के आधार पर खरीदेंगे कैबिनेट ने आज औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इंदौर पीथमपुर फाइनेंशियल इकानॉमिक कॉरिडोर योजना क्षेत्र में आपसी सहमति के आधार पर भू अर्जन की कार्यवाही में संशोधन को मंजूरी दी है। किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रफल का साठ प्रतिशत तक किसानों को दिया जाएगा। कुल 1290 हेक्टेयर रकबा है। आगरा मुंबई एनएच से सीधे कनेक्ट करने के काम को गति मिलेगी।19.60 किमी लंबी 75 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। इंदौर के नौ और पीथमपुर के आठ गांव की जमीन इसमें शामिल होगी। तुअर दाल खरीदी करेगी सरकार मोहन कैबिनेट ने आज तुअर दाल के वर्ष 2024-25, 2025-26, 2026-27 के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मंजूरी दी है। तुअर दाल के लिए 7650 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय की गई है। इससे तुअर दाल किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें सही कीमत मिलेगी। इसके पहले वर्ष 2019 में दाल खरीदी की गई थी। इन फैसलों को भी मंजूरी
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cabinet-will-approve-the-aviral-nirmal-narmada-scheme-today-134662786.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cabinet-will-approve-the-aviral-nirmal-narmada-scheme-today-134662786.html
Comments
Post a Comment