Skip to main content

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस:सीसीटीवी कैमरे लगे एयर कंडीशनर मोक्ष रथ से अंतिम यात्रा का होगा लाइव प्रसारण ताकि दूरदराज के रिश्तेदार भी कर सकें अपनों के दर्शन

शहर को जल्द ही देश के पहला ऐसे शव वाहन की सौगात मिलने जा रही है जिसमें एयर कंडीशनर के साथ ही अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इन कैमरों के न सिर्फ अंतिम यात्रा की रिकॉर्डिंग होगी बल्कि घर से मुक्तिधाम तक की यात्रा का सोशल मीडिया के जरिये सीधे प्रसारण की व्यवस्था में रहेगी। इससे दुनिया के किसी भी कोने में बसे रिश्तेदार और जान-पहचान के लोग भी पार्थिव देह के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही फिजिकली न सही लेकिन वर्चुअली मोक्ष यात्रा में शामिल हो सकेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दिगंबर जैन समाज का ‘मोक्ष रथ’ सर्व समाज के लिए उपलब्ध रहेगा। महावीर ट्रस्ट एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा महावीर जयंती के पूर्व इस वाहन को लांच करने की तैयारी है। रथनुमा इस शव वाहिनी का भमोरी में निर्माण चल रहा है। शवों के लिए ग्लास क्यूब की सुविधा भी रहेगी ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया मोक्ष रथ में कोरोना, स्वाइन फ्लू, कैंसर सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से मृत लोगों के शवों के लिए ग्लास क्यूब की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे रथ में सवार परिजन संक्रमण से सुरक्षित रह सकेंगे। इस तरह के शवों पर जिन्हें हार-फूल, शॉल, नारियल इत्यादि चढ़ाना होगा वे कांच के बाक्स पर सामग्री रख कर मृतक के दर्शन भी कर सकेंगे। समाज के 365 पुण्यार्जन को सौंपी है जिम्मेदारी फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका (जैन) ने बताया मोक्ष रथ का शुल्क ऐच्छिक रहेगा जोकि नाममात्र होगा। जो लोग शुल्क नहीं दे सकते उन्हें नि:शुल्क रथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मासिक खर्च लगभग 60 हजार रुपए होगा। करीब 20 हजार ड्राइवर का वेतन, 20 हजार का डीजल एवं 20 हजार सामान्य मेंटेनेंस पर खर्च होंगे। समाज के 365 पुण्यार्जन को मुख्य रूप से मोक्ष रथ को सुचारु रूप से संचालित करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। हर सदस्य साल में एक दिन का खर्च उठाएगा जोकि करीब 1500 से 2000 रुपए होगा। इन सदस्यों को जरूरत पड़ने पर साल में एक दिन प्राथमिकता से रथ उपलब्ध कराया जाएगा। समाजजन से यह राशि इसलिए ली जाएगी ताकि जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क सेवा दी जा सके एवं इन वाहनों की संख्या को बढ़ाया जा सके। रीगल तिराहे से संचालन : मोक्ष रथ का संचालन ट्रस्ट एवं फेडरेशन के रीगल तिराहे स्थित कार्यालय कीर्ति स्तम्भ से होगा। इसे बुलाने के लिए संस्था के नंबर 6232324246 एवं 0731 2527483 पर फोन किया जा सकेगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-last-journey-will-be-telecast-live-from-the-air-conditioned-moksha-rath-fitted-with-cctv-cameras-so-that-even-distant-relatives-can-see-their-loved-ones-134723910.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...