मऊगंज में होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए जाए इसलिए बुधवार देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। 15 वाहनों के काफिले के साथ 50 से अधिक पुलिस जवानों ने इसमें हिस्सा लिया। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के लालगंज मोड से शुरू हुआ फ्लैग मार्च किला परिसर और मुख्य बाजार से होते हुए गढ़ तिराहा पहुंचा। इसके बाद भलुहा, बर्रोहा, देवरी मोड़ और रामपुर होते हुए देवतालाब तक गया। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य होलिका दहन, होली, रंगपंचमी, रमजान और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनवाना है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान कोई उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने लोगों से की अपील कलेक्टर ने बताया कि होली जलाते समय सावधानियां रखें। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो साथ ही सूखी होली खेलने प्रेरित होने की बात कही है। ताकि केमिकल वगैरह से काफी एलर्जी हो जाती है और पानी भी बचत हमको करना है। लोगों से मैं आग्रह करता हूं कि सूखी होली खेले। डीजे लाउडस्पीकर बजाते हैं, तो उसकी आवाज की सीमा जो निश्चित है, उसका ध्यान रखें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में आपस में सहयोग रखें। मिलजुल कर हम सारे त्योहार मनाए। फ्लैग मार्च में एसपी रसना ठाकुर, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसडीएम बीपी पांडे और एसडीओपी अंकिता सूल्या शामिल रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/flag-march-on-holi-ramadan-in-mauganj-134633871.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/flag-march-on-holi-ramadan-in-mauganj-134633871.html
Comments
Post a Comment