एमपी में पुलिस टीम पर फिर हमला, जान बचाकर भागे:सागर में महिलाओं और लोगों ने टीम को घेरा; पथराव में दो जवान घायल
मध्यप्रदेश के सागर में पुलिस टीम पर फिर हमला हुआ है। वारंटियों को पकड़ने पहुंची टीम को महिलाओं समेत लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उन पर पथराव शुरू हो गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। जैसे-तैसे उन्होंने खुद को बचाया। घटना सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में गुरुवार शाम की है। सूचना मिलते ही दो थानों से फोर्स पहुंची और मोर्चा संभाला। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया पथराव की इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल प्यारेलाल और कॉन्स्टेबल ब्रजेंद्र को चोट लगी है। उनका पहले सुरखी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद रात 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मदद के लिए पहुंची टीम भटकी घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सागर पुलिस लाइन और रहली थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। सुरखी थाना क्षेत्र में दो महुआखेड़ा गांव होने से टीम गफलत में पड़ गई। टीम राजा बिलहरा के पास वाले महुआखेड़ा गांव पहुंच गई। यहां पता चला कि यहां पथराव की कोई घटना नहीं हुई है। बात में अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थलप पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि सुरखी थाना की पुलिस टीम वारंटियों को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस पर पथराव किया गया। पत्थर लगने से दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/attack-on-police-in-mahuakheda-of-sagar-134721633.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/attack-on-police-in-mahuakheda-of-sagar-134721633.html
Comments
Post a Comment