मप्र पहुंची राजस्थान की गर्म हवा:भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 39 डिग्री के पास, मार्च के आखिरी चार दिन और बढ़ेगा
पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने प्रदेश में तापमान को नया मोड़ दे दिया है। बुधवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश के कई हिस्से तपने लगे और गर्मी का असर साफ दिखा। भोपाल में इस सीजन में पहली बार तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 6 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। इनमें नर्मदापुरम, रतलाम, दमोह, नौगांव, गुना और शिवपुरी शामिल हैं। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के मुताबिक, राजस्थान से गर्म और शुष्क हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। आगे भोपाल में पारा 40 डिग्री के करीब रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी चार दिन प्रदेश में और अधिक गर्मी ला सकते हैं। भोपाल समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक ह पहुंचने की संभावना है। पिछले 10 साल में 8 बार मार्च के आखिरी दिन सबसे गर्म रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार भी यही ट्रेंड जारी रहने के संकेत है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/hot-air-from-rajasthan-reached-mp-134716728.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/hot-air-from-rajasthan-reached-mp-134716728.html
Comments
Post a Comment