सबलगढ़ में 12 से अधिक पंडालों में विराजे गणपति:कहीं 8 तो कहीं 10 फीट की मूर्ति स्थापित, कई स्थानों पर शाम को महाआरती
सबलगढ़ नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित की। बप्पा के आगमन को लेकर भक्तों की टोलियों में खास उमंग दिखाई दी। बारिश की आशंका को देखते हुए भक्तों ने प्रतिमाओं को पॉलिथीन से ढंककर पूरी सुरक्षा के साथ पंडालों तक पहुंचाया। सोमवार रात 9 बजे राम मंदिर से मंडी संतर नंबर 2 तक भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची प्रतिमा की सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भक्तों ने 8 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना की। देर रात तक पंडालों में आकर्षक लाइटिंग और सजावट का काम चलता रहा और कई स्थानों पर देर शाम महाआरती आयोजित की गई। दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर सजे पंडाल नगर में एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रमुख पंडालों में मंडी संतर नंबर 1, 2 और 3, धर्मपुरी गली, तिपटा बाजार, डिगर्रा गली, विवेक शर्मा (पूर्व पार्षद) के सामने, लक्ष्मण गली, रामसहाय गली, पिपरधान रोड, सीतापुर बस्ती, बेनीपुरा, रानी कुआं रोड, पोस्ट ऑफिस के पास, चंबल कॉलोनी और बद्धपुरा रोड शामिल हैं। 10 दिनों तक चलेगी गणेश उत्सव की धूम गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व भगवान शिव के श्रीगणेश को नवजीवन देने और प्रथम पूज्य होने का वरदान मिलने की याद में मनाया जाता है। अब अगले 10 दिनों तक पूरे सबलगढ़ नगर में गणेश उत्सव की धूम रहेगी और सुबह-शाम पूजा-अर्चना का दौर चलेगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/sabalgarh/news/sabalgarh-ganesh-chaturthi-pandals-installation-bappa-aagaman-139030695.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/sabalgarh/news/sabalgarh-ganesh-chaturthi-pandals-installation-bappa-aagaman-139030695.html
Comments
Post a Comment