भारत आदिवासी पार्टी ने जिला-तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया:हरीश भील जिला उपाध्यक्ष और शौकीन तावड़ मनासा तहसील अध्यक्ष बने
नीमच में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने संगठन को मजबूत करने और गांवों में सक्रियता बढ़ाने के लिए बैठक की। यह बैठक शनिवार को मेसी शोरूम चौराहे के पास अंबेडकर सर्किल पर हुई। इसमें जिला और तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी ने कई बड़े पदों पर नए पदाधिकारी और सदस्य बनाए हैं। जिला अध्यक्ष राजवीर खराड़ी ने सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उनसे संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और जल, जंगल, जमीन व समाज के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाने को कहा है। इनकी हुई नियुक्ति जिला कार्यकारिणी में हरीश भील (रावणरुंडी) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश मॉल (मोरका, जावद) जिला महामंत्री और विजय चौहान (नीमच) जिला प्रचार मंत्री बने हैं। इसके साथ ही, रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश कंडारा, विनोद नायक, अरुण खड़गे, गोपाल, अरुण भील और विक्रम भील को जिला कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। तहसील स्तर पर संगठन को तेज करने के लिए शौकीन तावड़ (पिपलियाखुर्द) को मनासा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम वडेरा (गुजरखेड़ी) को जावद तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में आगामी नगरीय निकाय और विधानसभा चुनाव को देखकर आगे की रणनीति भी बनाई गई। इस बैठक में मंदसौर के जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे। बैठक की अन्य तस्वीरें…
source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/neemuch-bharat-adivasi-party-bap-executive-list-expansion-update-138942031.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/neemuch-bharat-adivasi-party-bap-executive-list-expansion-update-138942031.html
Comments
Post a Comment