इंदौर में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी युवक ने कमरे में ले जाकर धमकाया, 15 दिन बाद मां को बताई आपबीती
इंदौर के द्वारकापुरी थाना इलाके में एक छात्रा ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर जबरन कमरे में खींचकर ले जाने, डराकर गलत काम करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शुक्रवार शाम आरोपी युवक को हिरासत में लिया। वहीं, छात्रा की शिकायत पर रेप सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, वह 9वीं कक्षा की छात्रा है और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। जुलाई माह में दोपहर करीब 2 बजे छात्रा जब चार्जर लेने आश्विन के घर गई, तो उसने उसे कमरे में ले जाकर मुंह दबाया और उसके साथ गलत किया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते वह चुप रही। वहीं, छात्रा के भाई को भी जान से मारने की बात कहकर घर से भगा दिया। डर के कारण पीड़िता ने कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। करीब 15 दिन बाद जब छात्रा को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, तो मां ने कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने पूरी आपबीती बयां की। इसके बाद परिजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाने की एसआई सोनिया सिंह को सौंपी गई है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/minor-girl-assault-case-ashwin-arrested-police-custody-139073135.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/minor-girl-assault-case-ashwin-arrested-police-custody-139073135.html
Comments
Post a Comment