Skip to main content

किसान की शिकायत पर तहसीलदार को मंच से फटकार:राजगढ़ में विधायक बोले- इनकी बहुत शिकायत हैं, हर काम में रोड़ा अटका रहे

राजगढ़ जिले के माचलपुर के पास गोघटपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने जीरापुर तहसीलदार सुनील वर्मा को मंच से फटकार लगाई। शुक्रवार को किसान उदयसिंह सौंधिया की शिकायत पर विधायक ने तहसीलदार से सवाल-जवाब किए और किसानों को परेशान नहीं करने की बात कही। घटना का वीडियो शुक्रवार रात सामने आया। मकान गिरने के मुआवजे की शिकायत का मामला किसान उदयसिंह ने बताया कि बारिश में उसका मकान गिर गया था। उसने माचलपुर तहसील में मुआवजे के लिए आवेदन दिया था। आवेदन जीरापुर भेजा गया, लेकिन निराकरण नहीं होने पर उसने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की। किसान का आरोप है कि दो दिन पहले तहसीलदार सुनील वर्मा ने फोन कर शिकायत बंद करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत बंद नहीं करने या पैसे मिलने पर उसके खिलाफ केस बनाने की बात कहने का भी आरोप लगाया। किसान की बात सुनने के बाद विधायक ने तहसीलदार से जवाब मांगा। 150 से ज्यादा नामांतरण निरस्त होने पर नाराजगी शिविर में नामांतरण का मुद्दा भी उठा। विधायक ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने दो दिन में 150 से ज्यादा किसानों के नामांतरण आवेदन निरस्त कर दिए। उन्होंने मंच से इसकी वजह पूछी। इसके साथ ही उन्होंने कहा यह हर काम में रोड़ा अटकाते हैं बहुत शिकायतें हैं इनकी। एसडीएम ज्योति राजोरे ने कहा कि निरस्त नामांतरण प्रकरण अपील में आने पर उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। संबंधित तहसीलदार से प्रकरण निरस्त करने के कारणों का स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। तहसीलदार बोले- दस्तावेजों में कमी वाले आवेदन रोके विधायक की नाराजगी पर तहसीलदार सुनील वर्मा ने सफाई दी कि वे जानबूझकर नामांतरण आवेदन नहीं रोक रहे हैं। जिन मामलों में दस्तावेज या प्रक्रिया में कमी है, उन्हीं को रोका जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने कहा कि 15 दिन में संबंधित लोगों को बुलाकर दस्तावेजों की कमियां दूर कराई जाएं। निरस्त मामलों में जरूरी दस्तावेज लगवाकर उनकी निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि किसी को परेशान नहीं किया जाए। भैंस की मौत के तीन महीने बाद भी नहीं हुआ था निराकरण गोघटपुर के वसूली पटेल श्याम सौंधिया ने बताया कि उनकी भैंस मर गई थी। आवेदन देने के बाद भी तीन महीने तक मामला नहीं सुलझा। अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही इसके निराकरण से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। माचलपुर में दो महीने से स्थायी नायब तहसीलदार नहीं माचलपुर में दो महीने से स्थायी नायब तहसीलदार नहीं है। जीरापुर तहसीलदार सुनील वर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे हर मंगलवार कुछ घंटे माचलपुर टप्पा कार्यालय आते हैं। इससे किसानों को राजस्व से जुड़े कामों के लिए परेशानी होने की बात सामने आई। गणेशोत्सव को लेकर माचलपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक में भी तहसीलदार के मौजूद नहीं रहने का मुद्दा उठा था। अधिकारियों ने निराकरण का भरोसा दिया शिविर में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा समेत जिले के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। विधायक की नाराजगी और शिकायतों के बाद संबंधित मामलों की समीक्षा कर जल्द निराकरण का भरोसा दिया गया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/rajgarh-mla-hazarilal-dangi-tehsildar-controversy-video-goghatpur-139073480.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...