निवाड़ी के ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर में रविवार को मॉकड्रिल हुई। इस दौरान 'भागो-भागो' की आवाज सुनते ही श्रद्धालु घबराकर दौड़ने लगे। कलेक्टर जमुना भिड़े ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी। यह मॉकड्रिल मंदिर में भीड़ प्रबंधन और संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए की गई थी। कुछ ही सेकंड में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ 'घायलों' को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मॉकड्रिल में प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ-साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी शामिल थीं। मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह अभ्यास किया गया। कलेक्टर ने बताया- कैसे अफवाहों से बचें कलेक्टर जमुना भिड़े ने भीड़ को शांत कराया। उन्होंने पूछा कि भगदड़ क्यों मची, जिस पर अधिकांश ने पीछे से आई 'भागो' की आवाज को कारण बताया। कलेक्टर ने समझाया कि यह बड़ी गलती है। किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घबराकर भागने से ही हादसे होते हैं। यह मॉकड्रिल आगामी त्योहारों के मद्देनजर लोगों को सजग और सतर्क करने के उद्देश्य से की गई थी। कहां से और कैसे निकलें एसपी डॉक्टर रायसिंह नरवरिया सुरक्षा दस्ते को निर्देश देते नजर आए। भीड़ को कैसे मोड़ना, कहां बैरिकेड लगाना, किन पॉइंट्स पर फोर्स डिप्लॉई करनी है। भगदड़ की स्थिति में बचाव रास्ते कैसे सक्रिय करने हैं। हर स्टेप पर पुलिस और प्रशासन ने व्यावहारिक रूप से अभ्यास किया। मॉकड्रिल की अन्य तस्वीरें…
source https://www.bhaskar.com/local/mp/niwari/news/orchha-ramraja-mandir-mockdrill-collector-clarifies-rumors-137505908.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/niwari/news/orchha-ramraja-mandir-mockdrill-collector-clarifies-rumors-137505908.html
Comments
Post a Comment