Skip to main content

रिसर्च में एथिक्स कमेटी बाधा नहीं, सुरक्षा कवच:बीएमएचआरसी की कार्यशाला में 151 शोधार्थी जुटे; शोध की जिम्मेदारी और पारदर्शिता पर जोर

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में आयोजित कार्यशाला में यह साफ संदेश दिया गया कि एथिक्स कमेटी शोध में रुकावट नहीं, बल्कि सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। जैव-चिकित्सा और स्वास्थ्य अनुसंधान में नैतिक पहलू पर हुए इस कार्यक्रम में देशभर के 33 संस्थानों के 151 शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएमआर की बायोएथिक्स यूनिट की प्रमुख डॉ. रोली माथुर रही। उन्होंने कहा कि अगर रिसर्च की शुरुआत से ही एथिकल गाइडलाइंस अपनाई जाएं तो काम बेहतर होता है और मंजूरी भी आसानी से मिलती है। डॉ. माथुर ने कहा कि अक्सर शोधकर्ता एथिक्स कमेटी को अपने काम में बाधा मान लेते हैं, जबकि यह सोच गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एथिक्स कमेटी का उद्देश्य शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कई बार गाइडलाइंस पहले से मौजूद होती हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया जाता। ऐसे में शोधकर्ताओं को खुद जिम्मेदारी लेते हुए शुरुआत से ही एथिकल नियमों को अपनाना चाहिए। रिसर्च में एथिक्स को नजरअंदाज करना घातक बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि बायोमेडिकल रिसर्च में एथिक्स बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आज के समय में किसी भी रिसर्च को प्रकाशित करने से पहले एथिक्स कमेटी की मंजूरी जरूरी होती है, इसलिए शोधकर्ताओं को इसकी गहरी समझ होना आवश्यक है। एक्सपर्ट डॉ. धर्मेश कुमार लाल ने बताया कि आईसीएमआर देशभर में बायोएथिक्स की क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। शोधकर्ताओं को इस तरह प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे अपने प्रोजेक्ट के हर चरण में प्रस्ताव से लेकर क्रियान्वयन तक एथिकल नियमों का पालन करें। इससे उन्हें भविष्य में फंडिंग और अनुमोदन में भी आसानी होती है। संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष सावधानी कार्यशाला में यह भी बताया गया कि रिसर्च के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे संवेदनशील समूहों के साथ विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। इन समूहों के अधिकारों और सुरक्षा को प्राथमिकता देना हर शोधकर्ता की जिम्मेदारी है। वैज्ञानिक डॉ. रोली माथुर ने कहा कि बताया कि एथिक्स के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भारत में एथिक्स कमेटी को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इसके अध्यक्ष बाहरी विशेषज्ञ होते हैं। साथ ही, लगभग 50 प्रतिशत सदस्य भी बाहरी संस्थानों से होते हैं। इसके अलावा आम नागरिकों को भी कमेटी में शामिल किया जाता है, ताकि समाज के दृष्टिकोण को भी महत्व दिया जा सके। पारदर्शी रिसर्च सिस्टम पर जोर आयोजन समिति की सचिव Dr. Anjali Sharma ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित, पारदर्शी और जिम्मेदार शोध प्रणाली विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और यह संदेश दिया गया कि बेहतर और विश्वसनीय रिसर्च के लिए एथिक्स को प्राथमिकता देना जरूरी है।

source https://www.bhaskar.com/g/local/mp/bhopal/news/bmhrc-workshop-research-ethics-transparency-33-institutes-151-scholars-137479977.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...