Skip to main content

घरेलू गैस सिलेंडर की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त:10 दिनों में 300 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; 3.63 लाख सिलेंडरों की होम डिलीवरी

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशों के बाद पिछले 10 दिनों में खाद्य और आपूर्ति विभाग ने 92 प्रकरण दर्ज कर 300 से अधिक सिलेंडर जब्त किए हैं। वहीं आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करते हुए रिकॉर्ड 3.63 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई गई है। गैस की कृत्रिम कमी बताकर की जा रही कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए स्पेशल टीम लगाकर फुटकर व्यापारियों और अवैध रूप से सिलेंडर बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आपूर्ति बढ़ाकर कालाबाजारी पर अंकुश सामान्यतः 10 दिनों में जिले में करीब 2.60 लाख घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी होती थी, लेकिन इस बार रिकॉर्ड 3.63 लाखसिलेंडर वितरित किए गए, जो लगभग एक लाख अधिक है। प्रशासन का मानना है कि आपूर्ति बढ़ाने से कालाबाजारी की गुंजाइश कम हुई है। साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। शिकायतों पर 24 घंटे में कार्रवाई अनिवार्य हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला आपूर्ति कार्यालय को देने की व्यवस्था की गई है, ताकि निगरानी में किसी प्रकार की ढिलाई न रहे। पाइप लाइन कनेक्शन बढ़ाने पर जोर अवंतिका गैस पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में 600 घरेलू और 111 कमर्शियल पाइप लाइन कनेक्शन जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जहां पाइप लाइन सुविधा उपलब्ध है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन देकर सिलेंडर पर निर्भरता कम की जाए और एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी की जाए। प्रशासन की इस सख्ती से गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप है, वहीं उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/district-admin-cracks-down-gas-cylinder-black-marketing-300-seized-137498023.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...