रतलाम- तालाब में मिला औंधे मुहं शव:शरीर पर टी-शर्ट व हॉफ पैंट पहन रखा, सिर पर टोपी; रात में निकाली बॉडी
रतलाम के मथुरी तालाब में गुरुवार शाम मिले अज्ञात शव को देर रात एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने बाहर निकाल लिया। करीब रात 8 बजे टीम नाव के जरिए तालाब के बीच पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद रात 9 बजे शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करमदी ग्राम पंचायत क्षेत्र के मथुरी तालाब में गुरुवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों की नजर पानी में औंधे मुंह पड़े शव पर पड़ी थी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। माणकचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव तालाब के बीच होने के कारण उसे निकालने में दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद SDERF टीम को बुलाया गया। SDERF टीम ने नाव से पहुंचकर निकाला शव SDERF टीम के सदस्य नाव में बैठकर तालाब के बीच पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव काफी सड़ा-गला (डी-कंपोज) अवस्था में मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, साथ ही सिर पर टोपी भी थी। हाथों पर लिखे नाम से पहचान की कोशिश मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। उसके बाएं हाथ पर “रमेश लाल मंगली बेन सागू बहन” और दाहिने हाथ पर “रमेश धुला मंगिया” लिखा हुआ मिला है। पुलिस इन्हीं सुरागों के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ratlam-dead-body-found-mathuri-pond-137540120.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ratlam-dead-body-found-mathuri-pond-137540120.html
Comments
Post a Comment