कलेक्ट्रेट के पास विवेकानंद चौराहे के व्यस्ततम मार्ग पर वृद्ध धीरेंद्र चिढ़ार (60) का पक्का मकान बना हुआ है। 2-3 दिन पहले उनके घर की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने पत्थर मारे। इससे प्लास्टर उखड़ गया। इसकी शिकायत करने वृद्ध रविवार दोपहर पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे। इसी बीच करीब 6 लोगों ने हथौड़ों से उनका पक्का मकान तोड़ दिया। मकान की दीवारें भी तोड़ दीं। अलमारी में रखा सामान, नकदी, ज्वेलरी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। इससे आरोपियों की पहचान न हो पाए। वृद्ध दंपती जब दोपहर 2 बजे अपने घर लौटे तो टूटा हुआ मकान देखकर सन्न रह गए। पड़ोसियों से पता लगा कि 6 लोग हथौड़े लेकर आए थे। उन्होंने ही मकान तोड़ दिया। पीड़ित ने लगाए आरोप: पीड़ित धीरेंद्र के मुताबिक मकान खाली करने को लेकर कुछ दिन पहले वरुण ने उन्हें पिटवाया भी था। वहीं पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।। रविवार को मकान तोड़ने की घटना हो गई। 30 साल से बना हुआ है मकान, कुटीर भी मिली: वृद्ध धीरेंद्र चिढ़ार ने बताया कि मकान की रजिस्ट्री उनके नाम है। 30 साल से मकान बना हुआ है। सरकारी कुटीर भी मिली हुई है। कड़ी कार्रवाई करेंगे ^पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। इसके बाद मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित काशवानी, एसपी, विदिशा
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/stones-were-thrown-at-the-house-and-after-a-complaint-was-lodged-at-the-police-station-the-house-was-demolished-with-hammers-dbp-137508593.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/stones-were-thrown-at-the-house-and-after-a-complaint-was-lodged-at-the-police-station-the-house-was-demolished-with-hammers-dbp-137508593.html
Comments
Post a Comment