सिटी कोतवाली एवं सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार शाम को गुंडे, बदमाशों और संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ की गई, वहीं होटल एवं चाय पान व्यवसायियों को रात 11 बजे दुकानें होटल बंद करने की हिदायत दी गई। आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण को लेकर सुझाव मांगे। एसडीओपी अर्चना शर्मा ने नगर भ्रमण के दौरान सभी होटल एवं चाय पान दुकानों के संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान हर दिन 11 बजे तक हर हाल में बंद कर लें। निर्धारित समय के बाद यदि कोई दुकान खुली मिलती है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने पुलिस की तकनीकी टीम तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई पुलिस ने शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नारायण टॉकीज, कुलहरदा सहित घण्टा घर चौक के आसपास बीच सड़क या दुकानों पर बैठे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वहीं आपराधिक रिकॉर्ड के व्यक्तियों के नाम, नंम्बर लेकर उन पर नजर रखने को कहा। ताकि किसी घटना होने पर उन लोगों से तत्काल पूछताछ की जा सके। एसपी अभिनव चौकसे ने कहा कि सभी थानों प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के साथ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/harda-police-from-two-police-stations-took-out-a-foot-march-in-the-city-to-arrest-goons-miscreants-and-suspicious-people-and-interrogated-suspicious-people-found-on-the-road-134050225.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/harda-police-from-two-police-stations-took-out-a-foot-march-in-the-city-to-arrest-goons-miscreants-and-suspicious-people-and-interrogated-suspicious-people-found-on-the-road-134050225.html
Comments
Post a Comment