भोपाल में पोंगल उत्सव 19 जनवरी को:तमिल कला और संस्कृति का होगा प्रदर्शन, 20 कलाकार देंगे लाइव परफॉर्मेंस
भोपाल तमिल संगम 19 जनवरी 2025 को करियर कॉलेज ऑडिटोरियम, भेल में ग्रैंड पोंगल 2025 उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह महोत्सव तमिलनाडु की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा और स्थानीय समुदाय के बीच सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा। अध्यक्ष पी. राजू ने कहा, "हम पोंगल 2025 उत्सव को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह हमारे समुदाय की एकता और शक्ति का प्रतीक होगा। इस आयोजन में तमिलनाडु कला और संस्कृति विभाग के 20 प्रसिद्ध कलाकार लाइव प्रदर्शन करेंगे, साथ ही भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के 15 कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। भोपाल के स्थानीय बच्चों और युवाओं द्वारा भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत, नृत्य, और तमिलनाडु के विशिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं समाजजन।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/pongal-festival-in-bhopal-on-19-january-134160647.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/pongal-festival-in-bhopal-on-19-january-134160647.html
Comments
Post a Comment