श्योपुर जिले की पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी कनक भदौरिया ने थाईलेंड के सोंगकलां शहर में गुरुवार को आयोजित हुई पैरा ओलिंपिक गेम्स में 100 मीटर की दौड़ 15.80 सेकंड में लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। इसका चयन 2025 में जापान में होने वाले एशियन गेम में भी हुआ है। बता दें कि कनक शिक्षक मृगेंद्र भदौरिया की बेटी है। कनक 45% दिव्यांग है। उसकी हमेशा से ही दौड़ लगाने में रुचि रही है। वह श्योपुर सहित देश-विदेश की तमाम पैरा ओलिंपिक दौड़ में 100 मीटर की दौड़ की विजेता रही है। खुद की प्रतिभा की दम पर ही उसका सिलेक्शन थाईलैंड के लिए हुआ था। वहां पर 15.80 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर उसने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस दिव्यांग छात्र ने जिले ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर किशोर कन्याल ने कनक को जिले की गौरव बताया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/kanak-of-sheopur-won-gold-medal-in-thailand-134072440.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/kanak-of-sheopur-won-gold-medal-in-thailand-134072440.html
Comments
Post a Comment