इंदौर में SGSITS का 72वां स्थापना दिवस मना:उच्च शिक्षा मंत्री परमार हुए शामिल; जागरुकता के लिए हुई मैराथन दौड़
एसजीएसआईटीएस (1952) ने स्थापना के 72 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर शनिवार को पूर्व छात्र संगठन ने प्रोग्राम आयोजित किए है। शनिवार शाम 7 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एलुमनी मीट के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रोग्राम में कॉलेज के पूर्व छात्र पंकज धारकर ने अध्यक्षता की। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा- 72 वर्ष पुराने इसी संस्थान को फिर से उसी ऊंचाइयों पर ले जाना है, जहां पहले था। इस संस्थान को और उसके एल्युमिनाई को मिलकर तकनीक शिक्षा से संबंधित प्रदेश और देश के विकास में सहयोग देना है जिससे 2047 तक नए भारत का निर्माण हो सके। हमें इस संस्थान के पुराने छात्रों और संस्थान से बहुत आशाएं हैं कि वो इस काम में अपना पूर्ण रूप से योगदान देंगे। मंत्री परमार ने कॉलेज का भ्रमण किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य चीजों में कमियों को जाना। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि वे जल्द इनका निराकरण करेंगे। एसोसिएशन के मानद सचिव डॉ.गिरीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह स्वास्थ्य जागरूकता के लिए जुंबा और मैराथन दौड़ का आयोजन स्टूडेंट्स, एक्स स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए किया गया। मैराथन दौड़ साढ़े तीन किमी की थी, जो संस्थान परिसर से शुरू होकर मालवा मिल होते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से संस्थान परिसर पर आकर समाप्त हुई। मिलन समारोह और खेलकूद हुए शनिवार को दोपहर में पारिवारिक मिलन समारोह और विभिन्न खेलकूद के आयोजन हुए। इसमें अन्य स्टूडेंट्स के साथ विशेष तौर पर 1999 बैच (25वर्ष) सिल्वर जुबली और 1974 बैच (50 वर्ष) गोल्डन जुबली पासआउट स्टूडेंट्स देश-विदेश से भाग लेने आए।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/zumba-and-marathon-for-awareness-134158331.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/zumba-and-marathon-for-awareness-134158331.html
Comments
Post a Comment