Skip to main content

युवती से हिंदू बनकर 3 साल तक संबंध बनाए:शादी का दबाव बनाने पर असलियत सामने आई, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

खरगोन में एक 23 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने हिंदू बनकर युवती से दोस्ती की। पिछले 3 साल से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए रखा। जब युवती को दो महीने पहले पता चला कि लड़का हिन्दू नहीं है, तब डरा-धमका कर जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाए। फिर वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा। युवती ने शनिवार को कोतवाली में शिकायत की है। पीड़िता ने धार के मनावर का रहने वाला आरोपी युवक मोहसिन और अपनी पुरानी रूम पार्टनर पर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि वह 4 साल पहले अपनी रूम पार्टनर के माध्यम से मोहसीन के संपर्क में आई थी, तब उसने अपना नाम प्रदीप सोलंकी बताया था। युवती को 2 महीने पहले पता चला कि प्रदीप का असली नाम मोहसिन हैं। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाए और डराता-धमकाता रहा। मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रूम पार्टनर सहेली ने बेकरी में कराई दोस्ती पीड़िता ने शिकायत में बताया कि सहेली के जरिए 4 साल पहले उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। तब वह और उसकी सहेली एक बेकरी में काम करती थी। दोनों रूप पार्टनर भी थी। तब लड़के ने अपना नाम प्रदीप सोलंकी निवासी कसरावद बताया था। दोनों में दोस्ती हुई फिर आगे बढ़कर संबंध बन गए। इस दौरान लड़का शादी का झांसा देता रहा। युवती जब भी शादी की बात करती तब तारीख पर तारीख देता रहा। शादी का ज्यादा प्रेशर बनाने पर पता चला कि युवक प्रदीप नहीं मोहसिन है। धमकाकर अश्लील वीडियो बनाए पीड़िता ने बताया सच्चाई जानने के बाद मैंने शादी से मना किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवती ने कहा- मेरे साथ मारपीट की। जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनवाए। उसने ऐसे वीडियो बनवाएं ताकि लगे कि राजी मर्जी से मैं यह सब कर रही हूं। दो महीने से जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। मुझसे वह काफी पैसे भी ले चुका है हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी इस मामले का पता चलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कानूनन कार्रवाई की मांग की। साथी करवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिवसेना जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ने कहा कि शहर के कई बेकरी में हिंदू बहन बेटियों के साथ पहचान छुपाकर इस तरह की हरकत की शिकायतें आ रही है। सभी बेकरी और वहां के कर्मचारियों की जांच होना चाहिए। ऐसे मामले आते हैं तत्काल कार्रवाई हो। यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में कार्रवाई में लेट लतीफी करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/he-had-relations-with-the-girl-for-3-years-by-posing-as-a-hindu-134199255.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...