Skip to main content

Posts

कोरोना वॉरियर नर्स के परिवार को राहत:प्रशासन ने मुआवजा आवेदन किया था निरस्त; हाईकोर्ट ने दिए 3 माह में निर्णय के निर्देश

इंदौर हाई कोर्ट ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान दिवंगत नर्स निर्मला वर्मा के परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके पति गेंदलाल वर्मा द्वारा दायर याचिका स्वीकार करते हुए कलेक्टर देवास द्वारा मुआवजा आवेदन अस्वीकार करने के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आवेदन समय सीमा में जमा किया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे विलंबित बताकर खारिज कर दिया। कोर्ट ने अब अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के भीतर मेरिट के आधार पर निर्णय लें। क्या है मामला याचिकाकर्ता गेंदलाल वर्मा की पत्नी निर्मला वर्मा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ESI) देवास में नर्स के पद पर कार्यरत थीं और कोविड ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। गेंदलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज – कोविड-19 स्वास्थ्य कर्मी बीमा योजना के तहत 19 जुलाई 2022 को मुआवजे के लिए आवेदन किया था। विलंब का हवाला देकर किया था इनकार एडीएम देवास ने 6 फरवरी 2024 को आदेश जारी कर मुआवजा आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह 15 जनवरी 2023 की तय समय सीमा के बाद प्रस्तुत किया गया। इस फैसले के खिलाफ गेंदलाल वर्मा ने एडवोकेट अभिनव...

विदिशा मंडी में किसान ने 40 क्विंटल मक्का छोड़ा:600 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिलने पर हुआ निराश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन की लापरवाही

विदिशा जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों की नाराजगी सामने आई है। अपनी उपज का उचित दाम न मिलने से परेशान एक किसान लगभग 40 क्विंटल मक्का मंडी परिसर में ही छोड़ गया। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी मक्का लेकर मंडी पहुंचा था। नीलामी के दौरान व्यापारियों ने उसकी उपज का भाव मात्र ₹600 प्रति क्विंटल लगाया। इससे आहत होकर किसान अपनी पूरी उपज छोड़कर चला गया। कांग्रेस नेता पहुंचे, बताई प्रशासन की लापरवाही घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की और उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां मक्का छोड़ा गया था। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारियों की मनमानी चल रही है। किसान को न समर्थन मूल्य मिल रहा, न उचित दाम। वहीं कांग्रेस नेता सुजीत देवालिया ने कहा सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य ₹2250 तय किया है। फिर भी ₹600 में नीलामी प्रशासन की नाकामी और लापरवाही दर्शाता है। किसानों का विरोध, भावांतर योजना ठुकराई किसानों ने मंडी में सही भाव दिलाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना उनके लिए फायदे की नहीं है, इसलिए इसे वे स्वीकार नहीं करेंगे...

झूमते हुए पुलिस से भिड़े एम्स के डॉक्टर:बोले- तुम्हारे सर को बोलो-हॉस्टल से उठवा लें, FIR दर्ज; एम्स कर चुका बर्खास्त

एम्स भोपाल के डॉक्टरों के नशे में हंगामा करने का मामला शांत होने की बजाय और बढ़ गया है। इमरजेंसी गेट के सामने हुए इस विवाद का तीसरा वीडियो अब सामने आया है, जिसमें डॉक्टर खुलेआम पुलिस से बहस करते और धमकियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा सकता है कि हम यहां 10 साल से शराब पी रहे हैं और तुम्हारे सर को बोलो हॉस्टल से उठवा लो। पुलिस की समझाइश के बावजूद डॉक्टर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में आरक्षक अजय गुर्जर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाए गए हैं कि डॉक्टरों ने सरकारी काम में बाधा डालने, मोबाइल छीनने और पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की। पुलिस पर भी नशे में होने का आरोप वीडियो में डॉ. साहिल कहते नजर आ रहे हैं कि मैं यहां 10 साल से पी रहा हूं, यह मेरा कॉलेज है। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर यह आरोप भी लगाया कि वे खुद नशे में हैं। वह बार-बार पूछते रहे कि आपके पास क्या सबूत है हमें रोकने का? कोई कागज दिखाइए। डॉक्टर बोले- तुम भी सरकारी कर्मचारी इसी बीच एक अन्य डॉक्टर, डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने पुलिसकर्मियो...

कुबरेश्वरधाम में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिला अन्नकूट:प्रदीप मिश्रा बोले- अन्नकूट प्रसादी अर्पित करने वालों के जीवन में आती है सुख-समृद्धि

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में बुधवार को भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बृजधाम की झलक दिखाई दी। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। देशभर से 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर के विशाल हाल में पंडित मिश्रा और विठलेश सेवा समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद गोवर्धन नाथ और कुबेरेश्वर महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो लगातार आठ घंटे तक जारी रहा। भोग में 56 से अधिक व्यंजन परोसे गए, जिनमें तीन प्रकार की खीर, भजिए, एक दर्जन से अधिक मिठाइयां और औषधीय पकवान शामिल थे। विशेष रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले व्यंजन — तुलसी, अदरक, नारियल, आंवला, पनीर, पालक, मैथी और ड्राय फ्रूट के पकवान — श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं शुगर-फ्री मिठाईयों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। पंडित मिश्रा ने कहा जो श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित करते हैं, उनके जीवन में सु...

भाजपा नेता की कॉलर पकड़कर मारने का मामला:एक व्यक्ति को गंजबासौदा से लाए; अन्य दो जन वीडियो वायरल करने पर पकड़े

विदिशा में भाजपा नेता की सड़क पर कॉलर पकड़कर चांटे मारने का मामले बढ़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया कि तीन और लोगों को पकड़ा है। इनमें विकास तिवारी, गोलू यादव को वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में... वहीं गंजबासौदा के नेता गुड्डा रघुवंशी को भी पुलिस विदिशा लाई है। पुलिस गुड्डा रघुवंशी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इधर, थप्पड़ मारने वाले मुख्य आरोपी संजय नामदेव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी विकास तिवारी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गोलू यादव और संजय नामदेव का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं गुड्डा रघुवंशी जेल से जमानत पर बाहर चल रहे हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पीड़ित से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य मिल चुके वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने विदिशा पुलिस अधीक्षक को दो हफ्तों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। मंगलवार को आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विदिशा का दौरा किया और पीड़ित विमल तार...

उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:भगवान का श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित; बैंड-बाजे के साथ हुई महाआरती

उज्जैन के शिप्रा तट स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भातपूजा की गई, जिसके बाद भगवान का श्री नाथ स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित किए गए। संध्या के समय बैंड-बाजे के साथ भगवान अंगारेश्वर महादेव की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शिप्रा नदी के किनारे स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर ग्रह दोष की शांति के लिए देशभर के भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। विशेषकर मंगलवार को यहां अधिक भीड़ रहती है। इस बार दीपावली के बाद कार्तिक के पहले मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भात पूजा का क्रम चला, जिसके बाद भगवान का पंचामृत पूजन कर विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया गया। भगवान का श्री नाथ स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण धारण करवाए गए। इसके बाद 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर की साज-सज्जा फूल-मालाओं और विद्युत लाइटों से की गई थी। संध्या के समय बैंड द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बीच भगवान की महाआरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी हुई। तीन...

नाकाफी साबित हो रहे सड़कों की क्वालिटी इम्प्रूवमेंट के प्रयास:चीफ इंजीनियरों ने निकाली सड़क, भवन, ब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी, सुधार के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कों की गुणवत्ता और समय सीमा में काम पूरा किए जाने के हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। यह रिपोर्ट विभाग द्वारा सात टीमों के माध्यम से कराए गए 35 सड़क, भवन के कामों के निरीक्षण के बाद सामने आई है। एमडी सड़क विकास निगम भरत यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर न रह जाए। अलीराजपुर से जोबट मार्ग के घटिया निर्माण पर ठेकेदार पर डिले डेमेज का दंड लगाने एवं रिस्क एंड कॉस्ट पर कार्य कराया जाएगा। रतलाम–सैलाना–बांसवाड़ा मार्ग की पुलियों की सतह असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित मुख्य अभियंता को सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। उधर अनूपपुर जिले में लंगाटोला–पटना–अहिरगांव–केलमनिया मार्ग का धीमा निर्माण कार्य कराने पर चीफ इंजीनियर को इंस्पेक्शन करने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के सात दलों ने हाल ही में सीहोर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, अलीराजपुर, अनूपपुर, रतलाम एवं पन्ना जिलों के 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क व पुल), 6 कार्य पीआईयू (भवन), 7 क...