Skip to main content

Posts

सितंबर में 22 कर्मचारी होंगे सेवानिवृत्त, 8 के प्रकरण भेजे

विदिशा | सितंबर में जिले के 22 कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें से अब तक सिर्फ 8 कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण जिला पेंशन कार्यालय को मिले हैं। जिला पेंशन अधिकारी रुपेन्द्र सिंह मरावी ने बताया कि सभी विभागों को 6 माह पहले ही सूचना भेज दी गई थी, ताकि समय पर प्रकरण पूरे हो सकें। जुलाई में 44 में से 39 प्रकरण प्राप्त हुए। अगस्त में 26 में से 23 प्रकरण आए। तीन माह में कुल 92 कर्मचारियों में से 70 के प्रकरण कार्यालय पहुंचे। 22 प्रकरण अब भी लंबित हैं। संबंधित विभागों को दोबारा स्मरण पत्र भेजा गया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/22-employees-will-retire-in-september-cases-of-8-have-been-sent-135864764.html

नमकीन कारोबारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी:ग्वालियर में वारदात के बाद अजमेर शरीफ घूमने गए थे आरोपी; 3 गिरफ्तार, 6 फरार

ग्वालियर में पांच दिन पहले नमकीन कारोबारी से कैश से भरा बैग लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट का मास्टरमाइंड कारोबारी की कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला है। उसी ने अपने दोस्तों को कंगाली के दौर से बाहर निकलने के लिए यह लूट करने का रास्ता सुझाया था। वारदात में पूर्व कर्मचारी समेत 9 आरोपी शामिल थे। चार मुख्य आरोपियों ने बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मुरैना और भिंड रोड पर सौ से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई फुटेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को चिह्नित किया तो वह फरार मिला। फिर उसके साथियों को पकड़ा गया तो लूट का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूर्व कर्मचारी समेत छह आरोपी अभी फरार हैं। पता चला है कि वारदात के बाद बदमाश घूमने के लिए अजमेर शरीफ गए थे। पूर्व कर्मचारी की प्लानिंग, 9 बदमाश लूट में शामिल नमकीन कारोबारी राममोहन गुप्ता (सेठ) से 3.81 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड उसके यहां काम करने वाला पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह निकला है। उसने अपने साथियों रोहित उर्फ अक्की परिहा...

मंडला में पुल से लटका ट्रक, एक राहगीर की मौत:ड्राइवर गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती, वाहन जबलपुर जा रहा था

मंडला से जबलपुर जा रहा एक ट्रक नारायणगंज के पास बालई नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लटक गया। घटना शनिवार रात मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 की है। हादसे में एक राहगीर की मौके पर मौत हो गई। ट्रक का ड्राइवर वाहन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हुआ है। क्लीनर को भी चोटें आई हैं। टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया है। उसे उपचार के लिए नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसे के बाद लगा जाम हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के पीछे दो संभावित कारण हैं। कुछ लोग पुल पर बने गड्ढों को जिम्मेदार बता रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/truck-hangs-from-bridge-in-mandla-pedestrian-dies-135856682.html

ग्वालियर के बहांगी खुर्द में तालाब टूटा:बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, भेला, स्यावरी और जनापुर गांवों के खेतों में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट

ग्वालियर अंचल में लगातार हो रही बारिश से तालाब, नदिया व बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। शनिवार को अत्यधिक पानी आने के चलते बहांगी खुर्द उटीला में तालाब की "पार' टूटने से तालाब से तेज बहाव में पानी बह रहा है। तालाब के कैचमेंट एरिया में आने वाले छह गांव बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, जनापुरा, भेला, स्यावरी के 500 बीघा जमीन में पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई हैं। अभी राहत की बात है कि गांव में बस्ती तक पानी नहीं पहुंचा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल शुक्रवार रात 11 बजे से ग्वालियर में बारिश बंद है, इसलिए कई गांव इसकी चपेट में आने से बच गए हैं। बारिश के बाद बहांगी गांव का तालाब टूटा, फसलें हुई बर्बाद अंचल में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद बहांगी गांव का तालाब पानी का दबाव नहीं झेल सका और उसकी पार ढह गई, जिससे करीब आधा दर्जन गांवों में पानी पहुंचा और यहां की फसल चौपट हो गई। मामले का पता चलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है। प्रशासन की टीम हर स्थिति पर नजर रखे हु...

रायसेन में पत्थर धंसने से पांच बच्चे नाले में गिरे:एक किशोर की मौत, दूसरा भोपाल रेफर; सभी गणेश विसर्जन करने पहुंचे थे

रायसेन के उमरावगंज थाना क्षेत्र के घाट खेड़ी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान शनिवार शाम को हादसा हो गया। नाले के पास पत्थर के नीचे की मिट्टी धंसने से पांच बच्चे पानी में गिर गए। इनमें से दो किशोर गहरे पानी में चले गए। उमरावगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, पांच बच्चे घर की मूर्ति का विसर्जन करने नाले के पास पहुंचे थे। जिस पत्थर पर वे खड़े थे, वह धंस गया। इससे सभी बच्चे पानी में गिर गए। 16-17 वर्षीय अनुज साहू और नितिन साहू गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे बाद एक किशोर का शव नाले से निकाला गया। दूसरे किशोर की सांसें चल रही थीं। उसे सीपीआर देकर तत्काल भोपाल अस्पताल भेजा गया। उसका इलाज जारी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/accident-during-ganesh-immersion-mud-drain-caved-raisen-two-teenagers-drowned-one-dead-other-hospital-135856683.html

बीएसपी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जॉइन की कांग्रेस:पीसीसी चीफ पटवारी बोले- बीजेपी-बसपा से मोहभंग, सच्चे कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़े

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में शनिवार को बीजेपी, बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जॉइन की। इस मौके पर पीसीसी चीफ पटवारी ने पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी जॉइन करने वालों का स्वागत किया। शनिवार को ग्वालियर क्षेत्र से सैकड़ों बीजेपी और बसपा समर्थकों ने कांग्रेस का दामन थामा। ग्वालियर के दिग्गज कांग्रेस नेता साहेब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी और बसपा ने केवल छल और धोखा दिया है। जनता के सपनों को तोड़ा गया, किसानों, युवाओं और गरीबों के मुद्दों को भुला दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस के जनसंघर्ष और भरोसेमंद नेतृत्व को चुना। सदस्यता समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आज ग्वालियर की धरा ने कांग्रेस की ताकत को और बढ़ा दिया है। बीजेपी और बसपा से मोहभंग होकर जो सच्चे कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़े हैं, वे मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। यह सिर्फ पार्टी बदलना नहीं है, बल्कि प्रदेश को नई दिशा देने का संकल्प है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का कारवां अब र...

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर 6 गायों की मौत:तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा, एक घायल; मालनपुर में भी हुआ हादसा

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर एक कंटेनर (ट्रक) की चपेट में आकर एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। यह गाय बारिश के चलते सड़कों पर बैठी थीं। कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए गायों को रौंद दिया। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना की सीमा पर 6 गाय की मौत और एक गाय के घायल होने की पुष्टि हुई है। जबकि छह गाय भिंड के मालनपुर थाना की सीमा में मृत होने की खबर है। ग्वालियर में राहगीरों ने कंटेनर चालक को भागने से पहले पकड़ लिया और जमकर पीटा है। घटना शुक्रवार रात की है। महाराजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन मालनपुर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ा, जमकर की मारपीट बता दें कि फरियादी दीपक रजक (30) निवासी रामजानकी मंदिर के पास मालनपुर भिंड ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त शिवम परिहार, सचिन राजपूत के साथ ग्वालियर-भिंड हाईवे पर भारत मार्केट के पास स्थित मानसरोवर होटल पर खाना खाने आए थे। तभी देखा कि भिंड की ओर से आ रहे एक कंटेनर नंबर HR55 W-6398 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठीं गायों को टक्कर मार दी। हादसे में छह गाय मौके पर ही खत्म हो गई ...