Skip to main content

ग्वालियर के बहांगी खुर्द में तालाब टूटा:बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, भेला, स्यावरी और जनापुर गांवों के खेतों में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट

ग्वालियर अंचल में लगातार हो रही बारिश से तालाब, नदिया व बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। शनिवार को अत्यधिक पानी आने के चलते बहांगी खुर्द उटीला में तालाब की "पार' टूटने से तालाब से तेज बहाव में पानी बह रहा है। तालाब के कैचमेंट एरिया में आने वाले छह गांव बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, जनापुरा, भेला, स्यावरी के 500 बीघा जमीन में पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई हैं। अभी राहत की बात है कि गांव में बस्ती तक पानी नहीं पहुंचा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल शुक्रवार रात 11 बजे से ग्वालियर में बारिश बंद है, इसलिए कई गांव इसकी चपेट में आने से बच गए हैं। बारिश के बाद बहांगी गांव का तालाब टूटा, फसलें हुई बर्बाद अंचल में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद बहांगी गांव का तालाब पानी का दबाव नहीं झेल सका और उसकी पार ढह गई, जिससे करीब आधा दर्जन गांवों में पानी पहुंचा और यहां की फसल चौपट हो गई। मामले का पता चलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है। प्रशासन की टीम हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। तालाब की जद में आने वाले गांव में अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय निवासी विजय सिंह जाट ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद अचानक गांव के खेतों में पानी भरने लगा। जिससे फसल चौपट हो गई हैं। अभी यही राहत है कि गांव की बस्तियों तक पानी नहीं पहुंचा है। यह गांव हुए प्रभावित उटीला इलाका स्थित बहांगी गांव में स्थित तालाब की पार अचानक ढह जाने से पानी पास ही स्थित तालाब में पहुंचा, लेकिन यह पहले से ही टूटा था तो पानी बिजौली, मुगलपुरा, जनापुरा, रतवाई, भेला और स्यावरी गांव के लिए आफत बन गया। यहां पांच सौ से ज्यादा बीघा फसल चौपट होने की बात कही जा रही है। यह पहुंचे मौके पर बहांगी गांव का तालाब टूटने का पता चलते ही नायब तहसीलदार मुन्ना लाल गौर और राघवेन्द्र कुशवाह के साथ ही पटवारी केके शर्मा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए हैं। केके शर्मा का कहना है कि तालाब बहांगी गांव में है, लेकिन इसका बहाव बिजौली व अन्य गांवों में है, जिससे फसल इन गांवों की डूब गई है। पिछले साल भी टूटा था तालाब उटीला के बहांगी खुर्द का यह तालाब लगभग 100 साल पुराना बताया जाता है। पिछले साल 13 सितंबर 2024 को भी लगातार बारिश से पानी का दबाव बढ़ने पर यह तालाब की पार ढहने लगी थी और बिजौली इलाके में पानी पहुंच गया था। तब भी प्रशासन ने रात में अलर्ट जारी किया था।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/broken-pond-in-bahangi-khurd-gwalior-135856739.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...