विदिशा | सितंबर में जिले के 22 कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें से अब तक सिर्फ 8 कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण जिला पेंशन कार्यालय को मिले हैं। जिला पेंशन अधिकारी रुपेन्द्र सिंह मरावी ने बताया कि सभी विभागों को 6 माह पहले ही सूचना भेज दी गई थी, ताकि समय पर प्रकरण पूरे हो सकें। जुलाई में 44 में से 39 प्रकरण प्राप्त हुए। अगस्त में 26 में से 23 प्रकरण आए। तीन माह में कुल 92 कर्मचारियों में से 70 के प्रकरण कार्यालय पहुंचे। 22 प्रकरण अब भी लंबित हैं। संबंधित विभागों को दोबारा स्मरण पत्र भेजा गया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/22-employees-will-retire-in-september-cases-of-8-have-been-sent-135864764.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/22-employees-will-retire-in-september-cases-of-8-have-been-sent-135864764.html
Comments
Post a Comment