Skip to main content

नमकीन कारोबारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी:ग्वालियर में वारदात के बाद अजमेर शरीफ घूमने गए थे आरोपी; 3 गिरफ्तार, 6 फरार

ग्वालियर में पांच दिन पहले नमकीन कारोबारी से कैश से भरा बैग लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट का मास्टरमाइंड कारोबारी की कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला है। उसी ने अपने दोस्तों को कंगाली के दौर से बाहर निकलने के लिए यह लूट करने का रास्ता सुझाया था। वारदात में पूर्व कर्मचारी समेत 9 आरोपी शामिल थे। चार मुख्य आरोपियों ने बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मुरैना और भिंड रोड पर सौ से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई फुटेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को चिह्नित किया तो वह फरार मिला। फिर उसके साथियों को पकड़ा गया तो लूट का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूर्व कर्मचारी समेत छह आरोपी अभी फरार हैं। पता चला है कि वारदात के बाद बदमाश घूमने के लिए अजमेर शरीफ गए थे। पूर्व कर्मचारी की प्लानिंग, 9 बदमाश लूट में शामिल नमकीन कारोबारी राममोहन गुप्ता (सेठ) से 3.81 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड उसके यहां काम करने वाला पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह निकला है। उसने अपने साथियों रोहित उर्फ अक्की परिहार, पवन परिहार, रोहित परिहार, सलमान खान, इरफान खान, मुन्नी खान, विक्की मंडेलिया और अंकित रजक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। करीब 15 दिन पहले रोहित और पवन ने तलविंदर से रुपए उधार मांगे थे और बताया था कि वह कंगाली के दौर से गुजर रहे हैं। इस पर तलविंदर ने कंगाली के दौर से बाहर निकलने के लिए अपने पूर्व मालिक के यहां लूट का प्लान बनाया। इनमें पुलिस के हाथ रोहित उर्फ अक्की परिहार, पवन परिहार व रोहित परिहार निवासी महाराजपुरा लग गए हैं। पूर्व कर्मचारी CCTV फुटेज में आया था नजर वारदात के बाद पुलिस पर दबाव था कि लूट का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। पुलिस को शहर में कुछ CCTV कैमरों के फुटेज मिले, लेकिन जब पुलिस ने लुटेरों को पड़ोसी जिलों भिंड-मुरैना से जोड़ने के लिए दोनों रूट पर CCTV कैमरे खंगाले तो बदमाशों का कोई फुटेज नहीं मिला। इस पर आशंका हुई कि गैंग कोई लोकल ही है। इसके बाद करहिया थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी और क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में लगे CCTV कैमरे खंगाले। जब बदमाशों के भागने का रूट तैयार किया गया तो वे शताब्दीपुरम पहाड़ी की तरफ से आते और पानी की टंकी तिराहे, पिंटो पार्क तक जाते फुटेज में नजर आए। एक दिन पहले पुलिस ने वारदात से दो घंटे पुराने फुटेज चेक किए तो बदमाशों के साफ फुटेज मिले। इनमें से एक कारोबारी का पूर्व कर्मचारी तलविंदर निकला। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह गायब मिला। सात दिन पहले कार ने टाल दी थी लूट पता लगा है कि वारदात से सात दिन पहले भी बदमाशों ने लूट का प्लान बनाया था। नमकीन कारोबारी के पूर्व कर्मचारी ने इनपुट दिया था कि कारोबारी रोज शाम को अपने एक अन्य कर्मचारी के साथ दोपहिया वाहन से ही घर जाता है। वारदात से सात दिन पहले भी सभी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे, लेकिन उस दिन कारोबारी कार से आया था। इसलिए यह गिरोह कामयाब नहीं हो पाया। ऐसा पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया है। हाईवे पर किया बंटवारा, भागे अलग-अलग वारदात के बाद बदमाश पिंटो पार्क टंकी तिराहा से जड़ेरुआ होते हुए बड़ागांव हाईवे पर पहुंचे थे। यहां लूटी गई रकम 3.81 लाख रुपए में से बंटवारा किया। इसके बाद पूर्व कर्मचारी तलविंदर सिंह कुशवाह इंदौर चला गया। कुछ साथी अजमेर शरीफ चले गए थे और कुछ साथी अन्य शहरों में छुपे हैं। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया तीन आरोपी पकड़ लिए गए हैं। बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस ने लूट का खुलासा कर दिया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/loot-case-solved-three-robbers-arrested-six-still-wanted-135864165.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...