Skip to main content

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर 6 गायों की मौत:तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा, एक घायल; मालनपुर में भी हुआ हादसा

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर एक कंटेनर (ट्रक) की चपेट में आकर एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। यह गाय बारिश के चलते सड़कों पर बैठी थीं। कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए गायों को रौंद दिया। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना की सीमा पर 6 गाय की मौत और एक गाय के घायल होने की पुष्टि हुई है। जबकि छह गाय भिंड के मालनपुर थाना की सीमा में मृत होने की खबर है। ग्वालियर में राहगीरों ने कंटेनर चालक को भागने से पहले पकड़ लिया और जमकर पीटा है। घटना शुक्रवार रात की है। महाराजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन मालनपुर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ा, जमकर की मारपीट बता दें कि फरियादी दीपक रजक (30) निवासी रामजानकी मंदिर के पास मालनपुर भिंड ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त शिवम परिहार, सचिन राजपूत के साथ ग्वालियर-भिंड हाईवे पर भारत मार्केट के पास स्थित मानसरोवर होटल पर खाना खाने आए थे। तभी देखा कि भिंड की ओर से आ रहे एक कंटेनर नंबर HR55 W-6398 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठीं गायों को टक्कर मार दी। हादसे में छह गाय मौके पर ही खत्म हो गई थीं, जबकि एक गाय घायल हो गई है। मृतक गाय में से 4 सफेद और 2 गाय काले रंग की हैं। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई, जिस पर वहां कंटेनर को पकड़ लिया। हादसे से आक्रोशित भीड़ ने कंटेनर चालक रंजीत यादव पुत्र हीरालाल यादव (35) साल निवासी अंबेडकर नगर जिला फैजाबाद उत्तरप्रदेश को पकड़कर जमकर मारपीट की है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात को संभालते हुए कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है। कंटेनर चालक के नशे में होने की आशंका पर मेडिकल कराया गया है, जबकि पूछताछ में पता चला है कि कंटेनर का मालिक धर्मेंद्र पांडे निवासी सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश है। मालनपुर भिंड में भी हुआ हादसा फरियादी ने पुलिस को बताया कि ऐसा पता लगा है कि भिंड के मालनपुर में भी यही कंटेनर कुछ गाय को कुचलकर आया है। वहां भी छह से सात गाय की मौत हुई है। जब मालनपुर पुलिस से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने हादसे से अनिभज्ञता जताई है। ग्वालियर पुलिस सर्चिंग करने भी गई, लेकिन उससे पहल गाय हटवा दी गईं। बारिश के चलते हो रहे हादसे बारिश के बाद कीचड़ और गंदगी से बचने के लिए गाय सड़क सूखी होने पर अपना ठिकाना बना लेती है। ऐसा नहीं है कि यह पहला हादसा हुआ है, इससे पहले भी इस मार्ग पर कई गाय वाहनों की चपेट में आ चुकी है। उस समय सड़क के किनारे तार फेंसिंग की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई है और लगातार हादसे हो रहे हैं। महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया 6 गायों की जान गई है, एक घायल है। कुछ गाय भिंड के मालनपुर इलाके में हादसे का शिकार होने की खबर है, लेकिन उनकी संख्या क्या है? यह पता नहीं चल सका है। आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/a-dozen-cows-died-on-gwalior-bhind-highway-135848678.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...