Skip to main content

Posts

ट्रेन चढ़ते समय फिसला पुलिसकर्मी, हाथ का पंजा कटा:RPF की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, देवास से इंदौर रेफर

देवास रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक पुलिसकर्मी ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गए, जिससे उनका हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया और पंजा कट गया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। देवास से इंदौर जा रहे थे जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र नामक पुलिसकर्मी देवास से इंदौर जाने के लिए रणथंबोर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12466) में चढ़ रहे थे। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेन का एक पहिया उनके हाथ से गुजर गया। RPF की टीम ने अस्पताल पहुंचाया मौके पर मौजूद यात्रियों और RPF की टीम ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ रतलाम मंडल के रामदयाल कुमार यादव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का नाम जितेन्द्र चौहान है, जो एसएस (स्टेट सिक्योरिटी) में पदस्थ हैं। फिलहाल उनकी तैनाती और मूल निवास के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/policemans-hand-got-cut-off-after-be...

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती पर निकली वाहन रैली:ग्वालियर में बघेल समाज ने मुरार से माता मंदिर तक निकली रैली, वाहनों पर लटके युवकों को रोका

ग्वालियर में शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर बघेल समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली। रैली मुरार से शुरू होकर मांढरे की माता स्थित अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। रैली का मार्ग थाटीपुर, आकाशवाणी, पड़ाव, फूलबाग चौराहा, इंदरगंज और कैंसर पहाड़ी से होकर गुजरा। फूलबाग चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कार्रवाई की। वाहनों पर खतरनाक तरीके से लटके युवकों को रोका गया। एक युवक से तलवार भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि पूर्व में ऐसी रैलियों के दौरान कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। रैली का समापन अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रैली आयोजक हेमंत पाल ने बताया कि वे हर वर्ष अहिल्याबाई की जयंती पर रैली निकालते हैं। इस बार पूरे भारत में यह आयोजन हो रहा है। भारत सरकार भी इस आयोजन में सहयोग कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/vehicle-rally-organized-on-the-300th-birth-anniversary-of-ahilyabai-holkar-135141892.html

अब घर बैठे सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट:हेल्प लाइन नंबर जारी, आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे

अब घर बैठे ही लोग सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। साथ ही आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अस्पतालों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 'आयुष्मान भारत निरामयम हेल्प लाइन सेहत सेतु कार्यक्रम' के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) में सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के 78 प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली और नागरिकों को घर बैठे डॉक्टर अपॉइंटमेंट सुविधा से अवगत कराना था। यह सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि अब इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन जिलों के नागरिक हेल्प लाइन नं. 18002332085 पर कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे अस्पताल में लंबी लाइन से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी। अपॉइंटमेंट्स के साथ-साथ अब इस हेल्पलाइन के द्वारा आभा आई.डी. और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकते हैं। यह योजना पूर्व में भोपाल और सीहोर जिलों में लागू थी। इसे अब इंदौर जिले में भी शुरू...

मालवा मिल से न्यू देवास रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति:रसोमा और रोबोट चौराहा फ्लाईओवर के फिजिबिलिटी सर्वे को भी मंजूरी

इंदौर के मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा होते हुए न्यू देवास रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के काम को गति मिलना शुरू हो गई है। इसके फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। इसी तरह रसोमा चौराहा और रोबोट चौराहा पर फ्लाई ओवर के भी फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को आईडीए की बोर्ड बैठक लिया गया। नगर नियोजन विकास स्कीम 10, ग्राम बांगड़दा, इंदौर (भाग-ए) के टेंडर, कान्ह नदी पर और एमआर-12 रोड पर नदी पुल के निर्माण के लिए परामर्श सेवाओं के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरपीएफ) के काम के टेंडर, नगर नियोजन योजना 10, ग्राम पालाखेड़ी, टिगरिया बादशाह, लिंबोदागारी, इंदौर का विकास (भाग-सी) के टेंडर भी निकाले जाएंगे। आईडी की स्कीम 166 चरण IV, डेवलमेंट के टेंडर, स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का डिजाइन और निर्माण के लिए भी टेंडर मंजूर किए गए। - स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी...

एमसीयू भोपाल का बड़ा एक्शन:कक्षाओं से गायब रहने वाले 121 छात्रों को परीक्षा देने से रोका

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आदतन गैरमौजूद रहने वाले स्टूडेंट्स पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं से लगातार गैरहाजिर रहने वाले 121 विद्यार्थियों को 'आदतन अनुपस्थित' कैटेगरी में रखा है। साथ ही कार्रवाई करते हुए, इन विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें सत्र जनवरी-जून 2025 की परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर छात्रों के लिए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो विद्यार्थी केवल एडमिशन लेकर कक्षाओं से गायब रहते हैं, वे या तो पूरी गंभीरता से कक्षाओं में उपस्थित रहें। ऐसा करने में कोई परेशानी हो तो कहीं और दाखिला ले लें। कुलपति विजय मनोहर तिवारी ने इस बात पर जोर दिया है कि विश्वविद्यालय में अनुशासन जरूरी है। नियम हर बच्चे के लिए एक हैं। इनका पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। सख्त नियम की नई पहल: source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/makhanlal-chaturvedi-national-journalism-and-communication-university-has-taken-strict-action-against-habitually-absent-students-the-university-admin...

श्योपुर में स्कॉर्पियो ने आदिवासी बच्ची को किया घायल:कांग्रेस ने थाना घेरा, मांगा 30 लाख रुपए मुआवजा, आरोपी को 2 घंटे में मिली जमानत

श्योपुर में 26 मई को एक स्कॉर्पियो ने मेला देखकर लौट रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक आदिवासी बालिका समेत सहरिया जनजाति के दो लोग घायल हुए। नशे में धुत आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कांग्रेस ने बुधवार शाम को कोतवाली थाने का घेराव कर तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मेहगांव भिंड का निवासी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने भाजपा नेताओं के दबाव में आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को थाने में ही मात्र 2 घंटे में जमानत दे दी गई। कांग्रेस ने आरोपी ठेकेदार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही घायल बालिका के परिवार को राज्य सरकार से 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/scorpio-injures-tribal-girl-in-sheopur-135121137.html

भौमवती अमावस्या पर मंगलनाथ मंदिर में रिकॉर्ड आय:एक दिन में 1700 पूजन से 3.51 लाख रुपए की आय, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

मंगलवार को जेष्ठ मास की भौमवती अमावस्या पर श्री मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़। मंदिर में भातपूजा सहित अन्य ग्रह दोष निवारण की पूजा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में प्रातः आरती के बाद सुबह 7 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक पूजन का क्रम चला। भक्तों ने भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति और मंगल दोष निवारण के लिए पूजन कराया। कंप्यूटरीकृत और मैन्युअल रूप से कुल 1700 शासकीय रसीदें बनाई गईं। मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया- दिव्यांग और असहाय दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर की सुविधा दी गई। जल्दी में आए श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपए के विशेष दर्शन पास की व्यवस्था की गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पर्वों पर सुगम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। मान्यता है कि भगवान मंगलनाथ के पूजन से भूमि, भवन, वाहन, पुत्र और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए भी यहां भातपूजा का विधान है। मंगलवार को विशेष भीड़ रहती है। भौम प्रदोष और भौमवती अमावस्या को विशेष तिथि माना जाता है। ग्रीष्म अवकाश के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या ...